फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Atal Tunnel Rohtang News:About 200 police personnel will handle the security of Atal Tunnel under the supervision of Additional SP

अभेद्य होगी अटल टनल, दोनों पोर्टल पर खुलेंगे थाने, एडिशनल एसपी समेत 175 पुलिस कर्मी होंगे तैनात

Thu, 08 Oct 2020 04:02 PM IST
Krishan Singh प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 08 Oct 2020 04:02 PM IST
विज्ञापन
Atal Tunnel Rohtang News:About 200 police personnel will handle the security of Atal Tunnel under the supervision of Additional SP
अटल सुरंग रोहतांग - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल और देश के लिए अति महत्वपूर्ण अटल टनल रोहतांग की सुरक्षा का प्लान हिमाचल पुलिस ने तैयार कर लिया है। डीजीपी संजय कुंडू के निर्देश पर गठित बोर्ड ऑफ ऑफिसर्स की सिफारिशों के आधार पर पुलिस मुख्यालय ने सरकार को सुरक्षा प्लान पिछले हफ्ते भेज दिया है। प्रस्ताव पर वीरवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में चर्चा होनी है। माना जा रहा है कि मुख्यालय के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। प्लान के अनुसार एक एडिशनल एसपी स्तर के अधिकारी को टनल की सुरक्षा के लिए ओवरआल इंचार्ज बनाया जाएगा। वह एसपी लाहौल-स्पीति और एसपी कुल्लू से संबद्ध रहेगा।

विज्ञापन


एडिशनल एसपी पर ही इंटर डिपार्टमेंटल और बीआरओ समेत अन्य एजेंसियों से तालमेल स्थापित कर सुरक्षा को लेकर उपयुक्त कदम उठाने के लिए तालमेल बैठाने का जिम्मा होगा।  उसके अधीन दो थाने और दो मल्टीपर्पज पुलिस चेक पोस्ट होंगे, जिनमें पौने दो सौ से ज्यादा पुलिस कर्मी तैनात होंगे। इन कर्मियों के जिम्मे टनल के अंदर से लेकर टनल के दोनाें छोर के आसपास के इलाकों तक ट्रैफिक से लेकर कानून व्यवस्था और एंटी टेररिस्ट गतिविधियाें से निपटने की जिम्मेदारी होगी। डीजीपी ने कहा कि प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद तुरंत व्यवस्था लागू की जाएगी।

विज्ञापन

यह है अटल टनल का सुरक्षा प्लान

प्रस्तावित प्लान के अनुसार 9.02 किलोमीटर लंबी टनल की सुरक्षा के लिए दो पुलिस थाने बनाए जाएंगे। एक दक्षिण पोर्टल के नजदीक धुंधी में स्थापित होगा। इसके अधीन सोलन से लेकर टनल का दक्षिण पोर्टल और उत्तर पोर्टल तक पूरी टनल की जिम्मेदारी होगी।

लाहौल-स्पीति के सिस्सू में एक और थाना बनेगा। दोनों थानों में करीब चालीस-चालीस की नफरी तैनात होगी। इन्हें पेट्रोलिंग के लिए पीसीआर वैन के अलावा पहाड़ पर चलने वाले तीन-तीन वाहन और बाइक मुहैया कराई जाएंगी। 

सोलंग और तेलिंग गांव में बनेंगे बैरियर

सोलंग और तेलिंग गांव में एक-एक मल्टीपर्पज बैरियर कम पुलिस चेक पोस्ट गठित होंगे। इनमें भी करीब चालीस-चालीस पुलिस कर्मियों की तैनाती होगी। इन बैरियरों पर सीसीटीवी के अलावा निर्धारित ऊंचाई से ज्यादा ऊंचे वाहनों को प्रवेश न होने देने, आधुनिक उपकरणों से वाहनों की फुलप्रूफ चेकिंग, वाहनों को रोकने के लिए विभिन्न तरह के बोलार्ड सिस्टम से लैस किया जाएगा। दिन में दो बार ट्रैफिक रोके जाने के दौरान रोजाना पुलिस कर्मी खुद टनल के चप्पे-चप्पे को छानकर सुरक्षित करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed