फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   abhinandan samaaroh: Sukhwinder Singh Sukhu taught the lesson of solidarity to the leaders, praised Virbhadra Singh a lot

अभिनंदन समारोह: सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नेताओं को पढ़ाया एकजुटता का पाठ, वीरभद्र सिंह का किया खूब गुणगान

Thu, 05 May 2022 11:19 AM IST
Krishan Singh अनिमेष कौशल, शिमला
अनिमेष कौशल, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 05 May 2022 11:19 AM IST
सार

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह का खूब गुणगान भी किया। वैचारिक मतभेदों को लेकर लंबे समय तक वीरभद्र सिंह के खिलाफ मुखर रहने वाले सुक्खू ने कहा कि दिवंगत वीरभद्र सिंह कई गुणों से परिपूर्ण एक व्यक्तित्व थे। 

विज्ञापन
abhinandan samaaroh: Sukhwinder Singh Sukhu taught the lesson of solidarity to the leaders, praised Virbhadra Singh a lot
सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनंदन समारोह के दौरान सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह का खूब गुणगान भी किया। वैचारिक मतभेदों को लेकर लंबे समय तक वीरभद्र सिंह के खिलाफ मुखर रहने वाले सुक्खू ने कहा कि दिवंगत वीरभद्र सिंह कई गुणों से परिपूर्ण एक व्यक्तित्व थे। बच्चे की तरह उन्हें प्यार करते थे। राजनीति में सच्चाई को साथ रखकर लड़ना उनसे ही सीखा। उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता विद्या स्टोक्स, आनंद शर्मा, हर्ष महाजन, कौल सिंह और विप्लव ठाकुर का भी छात्र राजनीति से अभी तक उनका सहयोग करने के लिए आभार जताया। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर का सुक्खू ने अपने भाषण में जिक्र नहीं किया। बुधवार दोपहर बाद 3:45 बजे सुक्खू कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला पहुंचे।

विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने ‘प्रदेश का नेता कैसा हो, सुक्खू भाई जैसा हो’ ‘देखो-देखो कौन आया शेर आया शेर आया’ जैसे नारे लगाए। सुक्खू ने कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत नारे लगाने से रोका। कहा कि मेरे नाम के नारे लगाने से कुछ नहीं होगा। व्यक्ति बड़ा नहीं होता है। एक समय था, जब प्रदेश कांग्रेस में वीरभद्र सिंह ही एकमात्र व्यक्तित्व थे। कांग्रेस की चुनाव प्रचार कमेटी का अध्यक्ष पद करीब 40 वर्षों तक दिवंगत वीरभद्र सिंह के पास रहा। अब उन्हें मौका मिला है। वीरभद्र सिंह के कार्यों को आगे बढ़ाना सभी का लक्ष्य होना चाहिए। दोपहर करीब 4:15 बजे सुक्खू के संबोधन के दौरान बिजली चली गई। उन्होंने अपना संबोधन जारी रखा। दोपहर 4:20 बजे कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन


अभिनंदन समारोह के पोस्टर में नहीं लगाई वीरभद्र की तस्वीर
सुक्खू के अभिनंदन समारोह को लेकर राजीव भवन में लगाए पोस्टरों से दिवंगत वीरभद्र सिंह की तस्वीर नहीं लगाई गई। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राजीव शुक्ला, आनंद शर्मा, गुरकीरत सिंह, संजय दत्त, प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री और सुखविंद्र सुक्खू के फोटो लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात विधायकों सहित यह नेता रहे मौजूद
अभिनंदन समारोह में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन, डिप्टी सीएलपी हर्षबर्द्धन चौहान, विधायक रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह, लखविंद्र राणा, विक्रमादित्य सिंह, सतपाल रायजादा, संजय अवस्थी, संगठन महासचिव रजनीश किमटा, पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी, सोहन लाल, पूर्व सांसद चंद्र कुमार, रघुवीर सिंह बाली, आश्रय शर्मा, दीपक राठौर, जितेंद्र चौधरी, निगम भंडारी, नरेश चौहान, सुरेंद्र चौहान, रितेश कपरेट सहित कई अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed