फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Aanchal Thakur of Himachal will give the message of women empowerment by climbing the Ellenhorn peak of Switzerland

Adventure Expedition: स्विट्जरलैंड की एललेनहॉर्न चोटी पर चढ़ाई कर महिला सशक्तीकरण का संदेश देंगी हिमाचल की आंचल

Mon, 06 Jun 2022 08:26 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 06 Jun 2022 08:26 PM IST
सार

स्विट्जरलैंड में होने वाले इस साहसिक अभियान के लिए उन्हें भारत की एंबेसडर नियुक्त किया गया है। यह अभियान दस दिन तक चलेगा। इसमें 25 देशों की महिलाएं 10,000 फीट से अधिक ऊंचाई वाली एललेनहॉर्न चोटी पर चढ़ेंगी। 

विज्ञापन
Aanchal Thakur of Himachal will give the message of women empowerment by climbing the Ellenhorn peak of Switzerland
आंचल ठाकुर - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश की बेटी आंचल ठाकुर स्विट्जरलैंड की एललेनहॉर्न चोटी पर चढ़ाई कर महिला सशक्तीकरण का संदेश देगी। आंचल के साथ देश-विदेश की 70 महिला स्कीयर्स पर भी चोटी को फतह करने के लिए जाएंगे। यह अभियान 10 दिन तक चलेगा। स्विट्जरलैंड में होने वाले इस साहसिक अभियान के लिए उन्हें भारत की एंबेसडर नियुक्त किया गया है। यह अभियान दस दिन तक चलेगा। इसमें 25 देशों की महिलाएं 10,000 फीट से अधिक ऊंचाई वाली एललेनहॉर्न चोटी पर चढ़ेंगी। मनाली में आंचल ठाकुर ने बताया कि वे 10 जून को स्विट्जरलैंड के लिए रवाना होंगी। दस दिन तक वे साहसिक अभियान का हिस्सा बनी रहेंगी और हजारों फीट ऊंची चोटी को फतह करने का अनुभव उनके लिए नया होगा।

विज्ञापन


 इससे पहले उन्होंने इस तरह के साहसिक अभियान में भाग नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि एललेनहॉर्न चोटी दुनिया की सबसे मुश्किल चोटियों में शुमार है। इस चोटी को विभिन्न देशों की 70 चुनी हुई महिलाओं की टीम फतह करने जा रही है। वह स्विट्जरलैंड की इस चोटी पर चढ़ने के लिए उत्साहित हैं। प्रदेश के जिला कुल्लू के मनाली की आंचल ठाकुर को बचपन से ही स्कीइंग करने का शौक रहा है। आंचल भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दो कांस्य पदक जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन


साहसिक अभियान में सहयोगी भी रहेंगी महिलाएं
देश-विदेश की 70 महिलाएं स्विट्जरलैंड की एललेनहॉर्न चोटी को फतह करेंगी। साहसिक अभियान में चयनित महिलाओं की इस बार सहयोगी भी महिलाएं ही रहेंगी। इस साहसिक गतिविधि में पहली बार ऐसा किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed