फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Aamir Khan Will came to himachal for movie shooting next month

शूटिंग के लिए अगले महीने हिमाचल आएंगे आमिर खान

Sun, 08 Dec 2019 06:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पतलीकूहल/ मनाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पतलीकूहल/ मनाली Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 08 Dec 2019 06:33 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan Will came to himachal for movie shooting next month
Aamir Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

सदी के महा नायक अमिताभ बच्चन और रणबीर कपूर के बाद अब अगले महीने अभिनेता आमिर खान हिमाचल आ रहे हैं। आमिर खान का जनवरी के पहले सप्ताह में हिमाचल आने का कार्यक्रम है। फिल्मी जगत से जुड़े सूत्रों के अनुसार बॉलीवुड फिल्म को लेकर आमिर खान हिमाचल आएंगे। फिल्म की शूटिंग शिमला, मनाली और धर्मशाला में होगी।

विज्ञापन


शूटिंग के लिए स्थान चिह्नित कर लिए गए हैं। हाल ही में पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद शूटिंग यूनिटों ने हिमाचल का रुख करना शुरू कर दिया है।  दूसरी ओर, मनाली में बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग खत्म होते ही अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री मौनी रॉय रविवार को हवाई मार्ग से मुंबई लौट गए। 
विज्ञापन


शूटिंग यूनिट ने नग्गर तथा आसपास क्षेत्रों में बर्फ से लदे पहाड़ों को कैमरे में कैद किया। सरकार ने भी इस बार फिल्म शूटिंग को लेकर रुचि दिखाई है और शूटिंग यूनिटों को हरसंभव सहयोग देने की बात कही है। बड़ी फिल्मों की यूनिटों के प्रदेश में आने से फिल्मी जगत से जुड़े लोगों का कारोबार भी चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह फिल्म यूनिट भी 24 नवंबर को हिमाचल आ गई थी। प्रदेश के को-ओर्डिनेटर अनिल कायस्था ने बताया कि आमिर खान के जनवरी प्रथम सप्ताह में हिमाचल आने का कार्यक्रम है। उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म की शूटिंग भी हिमाचल के कई स्थानों में की जाएगी। अभिनेता रणबीर और मौनी मुंबई लौट गई हैं, जबकि यूनिट भी कल लौट जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed