फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Aamir Khan movie shooting Laal Singh Chaddha in kinnaur in himachal pradesh

शूटिंग के लिए रामपुर पहुंचे बॉलीवुड स्टार आमिर खान, यहां फिल्माए जाएंगे दृश्य

Sat, 04 Jan 2020 06:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 04 Jan 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan movie shooting Laal Singh Chaddha in kinnaur in himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड स्टार आमिर खान अपनी नई फिल्म की शूटिंग के लिए शनिवार को रामपुर पहुंचे। रविवार से किन्नौर जिले के तरांडा और कुमारसैन तहसील के किंगल में फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। रामपुर पहुंचने पर प्रशंसकों ने आमिर खान का गर्मजोशी से स्वागत किया। आमिर भी प्रशंसकों के साथ बड़ी शालीनता से मिले। वह शनिवार दोपहर बाद रामपुर के शिंगला हेलीपैड में उतरे। आमिर के आने की खबर लगते ही प्रशंसक हेलीपैड पर जुटना शुरू हो गए थे।

विज्ञापन


कड़ी सुरक्षा के बीच आमिर खान रामपुर के एक निजी होटल में पहुंचे। यहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। किन्नौर के तरांडा और कुमारसैन तहसील के किंगल में फिल्म लाल सिंह चड्डा के दृश्य फिल्माए जाएंगे। रामपुर पहुंचने पर उपमंडल अधिकारी नरेंद्र चौहान ने आमिर खान का स्वागत किया। हेलीकॉप्टर से उतरते ही आमिर खान ने हाथ हिलाकर प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया। उनके साथ फोटो भी खिंचवाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed