फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Aam Aadmi Party: Rakesh Rishi said – if come to power, will increase the support price of apple

आम आदमी पार्टी: राकेश ऋषि बोले- सत्ता में आए तो बढ़ाएंगे सेब का समर्थन मूल्य

Wed, 27 Apr 2022 06:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू Published by: Krishan Singh Updated Wed, 27 Apr 2022 06:15 PM IST
सार

बागवानों का सी ग्रेड सेब सस्ते दामों पर सरकार खरीदती है। सेब खरीदने के बाद बागवानों को कई सालों तक पैसे का भुगतान नहीं किया जाता है। इसलिए सेब के समर्थन मूल्य को आम आदमी पार्टी बढ़ाएगी। बागवानों से जुड़े सभी मुद्दों को पार्टी चुनावी घोषणा पत्र में लाएगी। 

विज्ञापन
Aam Aadmi Party: Rakesh Rishi said – if come to power, will increase the support price of apple
आम आदमी पार्टी के विधायक राकेश ऋषि। - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली के जनकपुरी से आम आदमी पार्टी के विधायक और चार विस क्षेत्रों के प्रभारी राकेश ऋषि ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस सरकार ने बागवानों की अनदेखी की है। जो सुविधाएं बागवानों को मिलनी चाहिए थी। वह नहीं मिल रही हैं। आम आदमी पार्टी बागवानों की समस्याओं को समझ रही है। बागवानों का सी ग्रेड सेब सस्ते दामों पर सरकार खरीदती है। सेब खरीदने के बाद बागवानों को कई सालों तक पैसे का भुगतान नहीं किया जाता है। इसलिए सेब के समर्थन मूल्य को आम आदमी पार्टी बढ़ाएगी। बागवानों से जुड़े सभी मुद्दों को पार्टी चुनावी घोषणा पत्र में लाएगी। राकेश ऋषि रोहड़ू में यह बात रोहड़ू में प्रेसवार्ता के दौरान कही। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में परिवर्तन की लहर शुरू हुई है। इसका नतीजा पंजाब में आया है। अब हिमाचल में भी परिवर्तन होगा। प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस के दोस्ताना मैच से परेशान हो गई है। दोनों दलों ने हिमाचल को कर्ज को बोझ में डाला है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आज दिल्ली भारत का एकमात्र ऐसा प्रदेश है। जो कर्ज मुक्त है। दिल्ली की केजरीवाल सरकार हिमाचल से बिजली खरीदती है और उसे मुफ्त दिल्ली के लोगों को देती है। दिल्ली में पेयजल से लेकर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं भी लोगों को निशुल्क दी जा रही हैं। वहीं बिजली पैदा करने वाले हिमाचल में लोगों को बिजली के बिल देने पड़ रहे हैं। इस बार हिमाचल में इतिहास रचा जाएगा। इस मौके पर दिल्ली के आप संयोजक बीपीएस वालिया भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed