फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   aadhar linked biometric machines for teachers attendance

आधार से लिंक बायोमीट्रिक मशीनों पर लगेगी अब अध्यापकों की हाजिरी

Sat, 17 Mar 2018 01:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sat, 17 Mar 2018 01:05 PM IST
विज्ञापन
aadhar linked biometric machines for teachers attendance

प्रदेश के स्कूलों और कॉलेजों में आधार नंबर से लिंक बायोमीट्रिक मशीनें लगाई जाएंगी। प्रदेश सरकार ने पहले साधारण मशीनों की खरीद करने के फैसले को अब बदल दिया है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने आधार से जुड़ी मशीनों को लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इसी कड़ी में शुक्रवार को प्रदेश के सभी शिक्षकों और गैर शिक्षकों को 31 मार्च तक अटेंडेंस पोर्टल पर पंजीकरण करवाने के आदेश जारी किए गए हैं। संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा अमरजीत शर्मा ने बताया है कि पहले चरण में शिमला और बिलासपुर जिला को मशीनें लगाने के लिए चुना गया है। पूरे प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से मशीनें लगाई जानी हैं।
विज्ञापन


आधार से जुड़ी बायोमीट्रिक मशीनें पुरानी मशीनों से भिन्न होती हैं। इन आधुनिक मशीनों की मानीटरिंग इंटरनेट के माध्यम से प्रदेश में कहीं से भी हो सकती है। इन मशीनों के लगने से उच्च अधिकारी अपने कंप्यूटर सिस्टम से देख सकेंगे कि कितने शिक्षक स्कूल में हाजिर रहे और कितने गैर हाजिर।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशालय ने 500 मशीनों की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी है। संभावित है कि 31 मार्च तक दो जिलों शिमला और बिलासपुर के सभी स्कूलों और कॉलेजों में मशीनें लगाने का काम पूरा हो जाएगा। 

aadhar linked biometric machines for teachers attendance

स्कूल-कॉलेजों में शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए बायोमीट्रिक मशीनें लगाने का फैसला लिया गया है। पूर्व की कांग्रेस सरकार के समय से स्कूल-कॉलेजों में मशीनें लगाने की फाइल चली हुई है लेकिन अफसरशाही की सुस्त कार्य प्रणाली के चलते मामला सिरे नहीं चढ़ रहा है।

अब जयराम सरकार ने पूरे प्रदेश में एक साथ बायोमीट्रिक मशीनें लगाने की जगह की दो जिलों से शुरूआत करने का फैसला लिया है। इसी कड़ी में उच्च शिक्षा निदेशालय ने पहले चरण में जिला शिमला और जिला बिलासपुर का चयन किया है। बायोमीट्रिक मशीनों की खरीद का जिम्मा इलेक्ट्रॉनिक डेवलेपमेंट कारपोरेशन को सौंपा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed