फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A youth from Bihar died after falling from a slope, a four-year-old girl got injured

Hamirpur: ढांक से गिरकर बिहार के युवक की मौत, चार वर्षीय बच्ची घायल

Sat, 05 Jul 2025 04:57 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर (हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 05 Jul 2025 04:57 PM IST
सार

हमीरपुर जिले के थाना सुजानपुर के तहत दिहाड़ी लगाकर लौट रहे बिहार निवासी 25 वर्षीय युवक की ढांक से गिरकर मौत हो गई है।

विज्ञापन
A youth from Bihar died after falling from a slope, a four-year-old girl got injured
हादसा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के थाना सुजानपुर के तहत दिहाड़ी लगाकर लौट रहे बिहार निवासी 25 वर्षीय युवक की ढांक से गिरकर मौत हो गई है। हादसे में एक चार वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई है। पटलांदर चौरी सड़क पर आसंला के पास यह हादसा हुआ है। देर शाम आठ बजे के लगभग यह हादसा पेश आया है। पांच घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद चार वर्षीय को बचाया गया है। बच्ची का मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में उपचार चल रहा है। मनसुखा(25) निवासी सिमजापुर, तहसील मुंगेर, जिला राजबिहार अपने रिश्तेदारों के साथ जोललंबरी के किराये के कमरे में रहता था। वह बीते शुक्रवार को अपने रिश्तेदारों के साथ दिहाड़ी लगाने गया था। शाम को दिहाड़ी लगाकर बाइक पर लौट रहा था। इस दौरान सड़क खराब थी तो वह वहां बच्ची सहित बाइक से उतर गया।

विज्ञापन


बाइक को अन्य रिश्तेदार कंचन चला रहा था। कंचन की बेटी राधिका को मनसुखा ने गोदी में पकड़ा था। वह खराब सड़क होने के चलते बाइक से उतर गया और इस दौरान पैर फिसलने से ढांक से 100 फीट गहरी खाई में गिर गए। मामले में तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस तथा गृह रक्षा विभाग के जवान सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। 10 बजे दमकल प्रभारी कुलदीप, जवान अजीत, अजीत ठाकुर राकेश कुमार, राकेश कटोच, मनोज ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। 3:30 बजे नीचे गहरी खाई में मनसुखा मृत हालात में मिला। इससे कुछ ही दूरी पर राधिका घायल अवस्था में मिली। राधिका के सिर पर गंभीर चोटें लगी हैं।  बच्ची को तुरंत अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। कंचन और मनसुखा एक की गांव के रहने वाले थे। मनसुखा का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन

बच्ची को रेस्क्यू कर बचा लिया गया है। जबकि 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। घायल बच्ची का उपचार चल रहा है। मामले में छानबीन जा रही है।- भगत सिंह ठाकुर, एसपी, हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed