फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla News A person died after falling into a ditch came out to defecate fell due to slipping of his feet

Shimla News: शिमला में खाई में गिरकर व्यक्ति की मौत, शौच के लिए बाहर निकला, पैर फिसलने से गिरा

Sun, 19 Jan 2025 12:37 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sun, 19 Jan 2025 12:37 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के छोटा शिमला क्षेत्र के ब्योलिया के आंजी में युवक की गिरने से मौत हो गई है। 

विज्ञापन
Shimla News A person died after falling into a ditch came out to defecate fell due to slipping of his feet
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक महीना पहले रोजी-रोटी कमाने के लिए ऊना से शिमला आए युवक की गिरने से मौत हो गई है। यह घटना छोटा शिमला थाना के तहत ब्योलिया के आंजी में पेश आई। घटना शुक्रवार देर रात को उस समय पेश आई जब युवक कमरे से शौच जाने के लिए बाहर निकला था। प्रारंभिक जांच के मुताबिक इसी दौरान युवक पैर फिसलने से करीब 60 फीट नीचे जा गिरा।
विज्ञापन


मृतक सुरजीत सिंह पुत्र तरसेम निवासी ऊना जिले की तहसील हरोली के गांव बालियाल का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक सुरजीत ने एक महीने पहले ही यहां एक निजी कंपनी में अपनी गाड़ी को किराये पर लगाया था और खुद ही गाड़ी को चलाता था। इसके दोस्त अनिल ने बताया वह दोनों रात करीब 10:00 बजे के करीब आंजी स्थित अपने अपने किराये के कमरे में पहुंचे थे।
विज्ञापन


रात करीब 11:45 बजे के करीब अनिल को सुरजीत का फोन आया कि मेरे कमरे में आओ। वह उठकर कमरे में गया तो वहां सुरजीत नहीं था। जब वह उसे तलाश करता हुआ बाहर निकला तो उसे शौचालय से ठीक नीचे मोबाइल की लाइट दिखाई दी। अनिल ने फौरन खाई में उतरकर सुरजीत को निकाला और कंपनी के अधिकारियों को सूचित करके एंबुलेंस मंगवाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात युवक को उपचार के लिए रिपन अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रात को ही परिजनों को इस बारे में सूचित किया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। सुरजीत की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed