फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   A truck loaded with wood was caught by forest department near Khatiyad Dam kangra

Kangra: खटीयाड़ डैम के पास लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा, वन विभाग ने लगाया था नाका

Thu, 29 Aug 2024 11:51 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रे (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रे (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 29 Aug 2024 11:51 AM IST
सार

डिप्टी रेंजर रविंद्र कुमार और वन रक्षक परवेश कुमार ने खटीयाड़ डैम के समीप एक नाका लगाया हुआ था। इस दौरान जब तलाशी के लिए एक ट्रक को रोका  तो उसमें अवैध रूप से ले जाई जा रही लकड़ी बरामद हुई। 

विज्ञापन
A truck loaded with wood was caught by forest department near Khatiyad Dam kangra
लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा - फोटो : संवाद

विस्तार

कांगड़ा जिले के नूरपुर के अंतर्गत आते वन परिक्षेत्र रे में वन विभाग की ओर से लगाए गए नाके के दौरान लकड़ी से भरा एक ट्रक पकड़ा है। इस ट्रक में अवैध रूप से बिना परमिट के बालन ले जाया जा रहा था। जानकारी के अनुसार डिप्टी रेंजर रविंद्र कुमार और वन रक्षक परवेश कुमार ने खटीयाड़ डैम के समीप एक नाका लगाया हुआ था। इस दौरान जब तलाशी के लिए एक ट्रक को रोका तो उसमें अवैध रूप से ले जाई जा रही लकड़ी बरामद हुई। इस संबंध में जब ट्रक चालक से पूछताछ की गई तो वह कोई परमिट नहीं दिखा पाया। इसके चलते ट्रक को जब्त कर थाना ले जाया गया। डिप्टी रेंजर रविंद्र कुमार ने बताया किरोजाना जगह-जगह नाके लगा रहे हैं और अवैध तरीके से लकड़ी काटने वालों पर शिकंजा कस रहे हैं।  वन मंडल अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि गाड़ी को जब्त कर लिया है। लकड़ी को कहां से लाया गया है, इस बारे पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed