{"_id":"6120c1d66fcb8c5fef6a94da","slug":"a-truck-laden-with-apples-collided-with-16-moving-vehicles-after-brake-failure-in-kandaghat-solan-the-highway-stalled-for-half-an-hour","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन: कंडाघाट में ट्रक की ब्रेक फेल, एक साथ टकराईं 17 गाड़ियां, सीसीटीवी में कैद हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: कंडाघाट में ट्रक की ब्रेक फेल, एक साथ टकराईं 17 गाड़ियां, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
Sat, 21 Aug 2021 07:41 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 21 Aug 2021 07:41 PM IST
सार
सेब से लदा ट्रक सोलन की तरफ जा रहा था। अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से सोलन की लेन में 14 कारें और विपरीत दिशा में शिमला की लेन पर एक पिकअप और दो कारें आपस में टकरा गईं।
विज्ञापन
गाड़ियों से टकराया ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुख्य बाजार कंडाघाट में शनिवार सुबह पौने 10 बजे एक ट्रक की ब्रेक फेल हो गई। अनियंत्रित ट्रक से टक्कर के बाद पिकअप सहित एक के बाद एक 17 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। आठ गाड़ियों में जोरदार जबकि नौ में मामूली टक्कर हुई। इस दौरान मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गया। घटना का पूरा वाकया सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। सेब से लदा ट्रक सोलन की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से सोलन की लेन में 14 कारें और विपरीत दिशा में शिमला की लेन पर एक पिकअप और दो कारें आपस में टकरा गईं। दो व्यक्तियों को चोटें भी आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल कंडाघाट पहुंचाया गया। किसी को गंभीर चोट न होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
घटना के साथ ही एनएच दोनों तरफ के वाहनों के लिए बंद हो गया। सड़क पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने ट्रक चालक कुलदीप सिंह, गांव लक्ष्मीपुर डाकघर बद्रीपुर जिला देहरादून उत्तराखंड के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले की नगर पंचायत कंडाघाट के बाजार में शनिवार सुबह नेशनल हाईवे-पांच लगभग आधे घंटे के लिए बंद हो गया। जानकारी के अनुसार शिमला से सोलन की तरह जा रहे सेब से लदे एक ट्रक की ब्रेक फेल हो गई व आगे चल रहे वाहनों से जा टकराया। इसके बाद यह मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए पूर्ण रूप से बंद हो गया।