{"_id":"68c274463800359a5c071a5f","slug":"a-three-year-old-innocent-died-due-to-cylinder-blast-in-una-himachal-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: ऊना में दिल दहला देने वाला हादसा, रसोई गैस सिलिंडर फटने से तीन वर्षीय बच्ची की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: ऊना में दिल दहला देने वाला हादसा, रसोई गैस सिलिंडर फटने से तीन वर्षीय बच्ची की माैत
Thu, 11 Sep 2025 12:35 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, दौलतपुर चौक।
संवाद न्यूज एजेंसी, दौलतपुर चौक।
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 11 Sep 2025 12:35 PM IST
सार
मरवाड़ी बाजार में बीती रात दिल दहला देने वाला हादसा पेश आया, जिसमें प्रवासी दंपती की तीन वर्षीय मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
आग(सांकेतिक)
- फोटो : ANI
विस्तार
गगरेट थाना क्षेत्र के अंतर्गत मरवाड़ी बाजार में गैस सिलिंडर से लगाए पाइप में अचानक आग भड़क गई। हादसे में प्रवासी परिवार की तीन वर्षीय मासूम बेटी की मौत हो गई। हादसा बुधवार देर शाम करीब 7:30 बजे का है। बच्ची को तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के ग्वालियर का मूल निवासी कुमेश सिंह कुशवाहा तीन साल की बेटी रागिनी व पत्नी राजपति के साथ मरवाड़ी में क्वार्टर लेकर रह रहा है। बुधवार शाम को कुमेश की पत्नी राजपति अपनी बेटी को पास बैठाकर खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक गैस सिलिंडर के साथ लगे पाइप में आग भड़क गई। एकाएक हुए हादसे में कुमेश सिंह की तीन वर्षीय बेटी रागिनी बुरी तरह झुलस गई। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
कुमेश मरवाड़ी बाजार में गोलगप्पे की रेहड़ी लगाकर परिवार का गुजारा करता है। बताया जा रहा है कि रागिनी की तीन और बहनें हैं। वह ग्वालियर में अपने दादा-दादी के साथ रहती हैं। रागिनी सबसे छोटी थी और माता-पिता के साथ रह रही थी। दौलतपुर चौक के चौकी प्रभारी एसआई रविपाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रागिनी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी ।
विज्ञापन