फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   A sudden fire broke out in a moving car in Bilaspur himachal

चलती कार में अचानक भड़की आग, श्रद्धालुओं ने ऐसे बचाई जान

Tue, 22 Oct 2019 04:13 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, स्वारघाट(बिलासपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, स्वारघाट(बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Oct 2019 04:13 PM IST
विज्ञापन
A sudden fire broke out in a moving car in Bilaspur himachal
- फोटो : अमर उजाला

श्रीनयना देवी से माता के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु की कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार श्रद्धालु ने गाड़ी से कूद कर जान बचाई। वहीं इस संबंध में अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी गई।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही अग्निशमन की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया लेकिन तब तक गाड़ी जल चुकी थी। जानकारी के अनुसार पंजाब के रोपड़ के रहने वाले श्रद्धालु अमनप्रीत माथा टेक कर वापस जा रहे थे, तभी कोलावाला टोबा के पास अचानक उनकी इंडिगो गाड़ी में आग लग गई।
विज्ञापन


आग लगने से गाड़ी धू-धू करके जली। हालांकि गाड़ी में सवार श्रद्धालुओं ने बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जब पंजाब के रोपड़ के रहने वाले श्रद्धालु अमनप्रीत माथा टेक कर वापस जा रहे थे तो कोलावाला टोबा के पास अचानक उनकी इंडिगो गाड़ी में कार में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने अग्निशमन विभाग और पुलिस को भी सूचित किया। अग्निशमन जवानों ने मौके पर पहुंचकर बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी।


अग्निशमन चौकी प्रभारी राज कुमार ने बताया कि रात 12.20 बजे गाड़ी को आग लगने का समाचार मिला। इसके बाद एकदम से अग्निशमन चौकी से चालक संदीप कुमार फायर मैन पवन कुमार, फायर मैन राकेश कुमार घटना स्थल के लिए निकले और 12.40 मिनट पर घटना स्थल पर पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed