हिमाचल के जिला सिरमौर के मोगीनंद स्कूल के छात्र ईशांत पुंडीर को 11वीं कक्षा में रोबोट बनाने का ऐसा जुनून चढ़ा कि उसने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। दो साल तक घर में रोबोट बनाने में लगा रहा और आखिरकार उसकी मेहनत रंग लाई। 18 साल के ईशांत ने इस रोबोट को अपनी वेबसाइट पर ऑनलाइन प्रदर्शित किया और अब अमेरिका की सॉफ्टवेयर कंपनियों से इसे प्री-लांच ऑर्डर मिले हैं।
पढ़ाई छोड़ 11वीं के छात्र ने बना दिया हर सवाल का जवाब देने वाला रोबोट, अमेरिकी कंपनियां करेंगी लॉन्च
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसे काम करता है रोबोट
खास बात यह है कि ईशांत का रोबोट अंग्रेजी में ही नहीं हिंदी में भी ऑर्डर लेता है। हर सवाल का जवाब झट से दे देता है। 15 सितंबर तक इसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतारने की तैयारी है। ईशांत ने बताया कि उनके माता-पिता ने पढ़ाई छोड़ने पर दबाव बनाने के बजाय उसे प्रोत्साहित किया। रात-दिन एक करके 10 से 16 घंटे प्रोजेक्ट पर कार्य किया।
बचपन से ही थी रोबोट बनाने में रुचि
इसकी प्रोग्रामिंग आम आदमी की जरूरतों को पूरा करने के लिहाज से की गई है। रोबोट की सर्किट किट चीन से मंगाई गई है, जिसे गुजरात की एक आईटी कंपनी से असेंबल करवाया गया है। इससे संबंधित सॉफ्टवेयर स्वयं बनाया है। इसकी प्रोग्रामिंग एवं प्रोटोटाइप का डिजाइन खुद तैयार किया। रोबोट आवाज पहचान कर आदेशों का पालन करता है। वॉयस के अलावा टच स्क्रीन भी है।
इसके अलावा इस रोबोट से वीडियो कॉलिंग, स्टडी मैटर सॉल्यूशन व किसी भी प्रकार की सहायता ली जा सकेगी। रोबोट की मेमोरी 32 जीबी है जिसे बढ़ाया भी जा सकता है। ग्लोबल वर्ल्ड में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर उसका अविष्कार काफी प्रसिद्धि पा रहा है।
रोबोट को ईशांत कई दिन पहले ऑर्डर देता है कि उसे इस तारीख इतने रुपये की इस चीज की ऑनलाइन शॉपिंग करनी है। आप भूल भी जाएं तो रोबोट तय समय पर आपके दिए ऑर्डर के अनुसार शॉपिंग करके आपको सूचित कर देता है।