Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A special alignment formed by the conjunction of the *Chaturdashi* and *Amavasya* *tithis* (lunar days) during Diwali

Shimla News: दिवाली पर चतुर्दशी और अमावस्या तिथि के संयोग से बना विशेष योग

Fri, 06 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
A special alignment formed by the conjunction of the *Chaturdashi* and *Amavasya* *tithis* (lunar days) during Diwali
आठ नवंबर को मनाई जाएगी छोटी और बड़ी दिवाली
विज्ञापन

अमावस्या तिथि 8 नवंबर को सुबह 11:27 बजे शुरू होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। छोटी और बड़ी दिवाली एक ही दिन मनाई जाएगी। तिथियों के विशेष संयोग के चलते नरक चतुर्दशी यानी छोटी दिवाली और दीपावली का पर्व 8 नवंबर रविवार को मनाया जाएगा।

गंज बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के पुजारी उमेश नौटियाल ने बताया कि उदया तिथि और प्रदोष काल के संयोग के आधार पर इस वर्ष दोनों पर्व एक ही दिन पड़ रहे हैं। कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 7 नवंबर को सुबह 10:47 बजे शुरू होकर 8 नवंबर को सुबह 11:27 बजे तक रहेगी। इसके बाद अमावस्या तिथि शुरू हो जाएगी। छोटी दिवाली पर सूर्योदय से पहले स्नान करने की परंपरा और उदया तिथि के विशेष संयोग के कारण इस बार नरक चतुर्दशी 8 नवंबर को मनाई जाएगी। अभ्यंग स्नान के दौरान शरीर पर तेल और उबटन लगाकर विधि-विधान से स्नान किया जाता है। अभ्यंग स्नान का शुभ मुहूर्त सुबह 5:41 से 6:38 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन


पुजारी उमेश नौटियाल ने बताया कि दीपावली का पर्व कार्तिक अमावस्या को मनाया जाता है। अमावस्या तिथि 8 नवंबर को सुबह 11:27 बजे शुरू होकर 9 नवंबर को दोपहर 12:31 बजे तक रहेगी। दीपावली पर प्रदोष काल में अमावस्या तिथि का होना विशेष महत्व रखता है। इस वर्ष यह संयोग 8 नवंबर को बन रहा है। ऐसे में लक्ष्मी-गणेश पूजन और दीपोत्सव का मुख्य पर्व भी इसी दिन मनाया जाएगा। प्रदोष काल में पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:31 से 8:09 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article