{"_id":"6818c56084af1dfdb3040c96","slug":"a-shopping-complex-will-be-built-in-vikasnagar-with-an-expenditure-of-rs-250-crore-shimla-news-c-19-sml1001-528287-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: विकासनगर में 250 करोड़ \nसे बनेगा शापिंग कांप्लेक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: विकासनगर में 250 करोड़ से बनेगा शापिंग कांप्लेक्स
विज्ञापन
500 वाहनों के लिए बनेगी पार्किंग, मंत्रिमंडल की बैठक में प्रस्ताव को दी मंजूरी, 14 और 17 मंजिला दो भवन भी बनेंगे
हिमुडा करवाएगा व्यावसायिक परिसर का निर्माण
परिसर में शिफ्ट होंगे दफ्तर
10 बीघा जमीन पर होगा निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के विकासनगर क्षेत्र में राजधानी का सबसे बड़ा व्यावसायिक परिसर (शापिंग कांप्लेक्स) बनेगा। 10 बीघा जमीन पर करीब 250 करोड़ रुपये से बनने वाले इस परिसर के निर्माण के प्रस्ताव को मंत्रिमंडल की बैठक में सोमवार को मंजूरी दी गई। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो सकता है।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में प्रदेश सचिवालय में सोमवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस परिसर में बनने वाले 14 और 17 मंजिला भवनों के निर्माण कार्य को मंजूरी दी गई। नगर निगम ने पहले ही इनके नक्शों को मंजूरी दे दी थी। अब मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद इनके निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। शहर के कोर एरिया पर बढ़ते बोझ को कम करने के लिए कई सरकारी दफ्तरों को इस नए परिसर में शिफ्ट किया जाएगा। हिमुडा इस परिसर का निर्माण करेगा और अगले तीन साल के भीतर इसका काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इस परिसर में सरकारी दफ्तरों के लिए करीब 36 हजार वर्ग मीटर स्थान उपलब्ध होगा। प्रदेश सरकार ने अपने वार्षिक बजट में विकासनगर में नए परिसर के निर्माण की घोषणा की थी। अब इसे धरातल पर उतारा जा रहा है।
500 वाहनों की पार्किंग बनेगी
नए परिसर में 500 वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा मिलेगी। यहां सरकारी दफ्तरों और दुकानों के खुलने पर लोगों की आवाजाही बढ़ेगी। इसलिए लोगों को पार्किंग की कमी न रहे, इसके लिए बड़ा पार्किंग परिसर भी बनाया जा रहा है। विकासनगर में पुलिस चौकी के पास करीब 200 जबकि एसडीए परिसर में 300 वाहनों की पार्किंग बनाई जा रही है। इस तरह इस क्षेत्र में कुल तीन बड़ी पार्किंग हो जाएंगी।
विज्ञापन
नए परिसर में यह सुविधा भी मिलेगी
40 शोरूम
8 कमरों की क्षमता वाला होटल
2 रेस्तरां
सामुदायिक भवन
बैंक दफ्तर