फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A Sarai Bhawan will be constructed for the attendants in Chamiyana

Shimla News: चमियाना में तीमारदारों के लिए होगा सराय भवन का निर्माण

Thu, 11 Sep 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
A Sarai Bhawan will be constructed for the attendants in Chamiyana
उपायुक्त ने दिए साइट निरीक्षण के निर्देश
विज्ञापन

अस्पताल आने वाले मरीज और तीमारदार होंगे लाभान्वित
150 कमरे और 50 बेड की डोरमेट्री बनाने का है प्रस्ताव
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना में आने वाले मरीजों और तीमारदारों को ठहरने की उचित सुविधा मिलेगी। अस्पताल के पास ही इसके लिए सराय भवन का निर्माण किया जाएगा। इससे प्रदेशभर से अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीज लाभान्वित होंगे।

तुलसीराम भगीरथ राम मेमोरियल चैरिटेबल सोसायटी (सूद सभा चंडीगढ़) सराय भवन के निर्माण का खर्च उठाएगी। सोसायटी ने 150 कमरों और 50 बेड की डोरमेट्री बनाने का प्रस्ताव रखा है। वीरवार को सराय भवन निर्माण के लिए उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें उन्होंने सराय भवन के लिए 18 सितंबर को एसडीएम की अध्यक्षता में संयुक्त साइट निरीक्षण करने के आदेश दिए। इसमें अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद एफसीए की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि जल्द सराय भवन का डिजाइन तैयार किया जाएगा। चमियाना अस्पताल में कई महत्वपूर्ण विभागों की ओपीडी के साथ ही वार्ड भी हैं। यहां पर प्रदेशभर से मरीज उपचार करवाने के लिए आते हैं। इनके साथ तीमारदार भी होते हैं लेकिन वर्तमान में उनके लिए ठहरने की उचित व्यवस्था नहीं है। इस वजह से मरीजों के साथ ही तीमारदारों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। भविष्य में कई और विभागों के वार्ड भी यहां पर शुरू करने का प्रस्ताव है। सराय भवन बनने से प्रदेशभर से आने वाले सैकड़ों मरीजों और उनके तीमारदारों को आने वाले समय में ठहरने की उचित सुविधा मिल सकेगी। इस मौके पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पंकज शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी संजीत शर्मा, सोसायटी के अध्यक्ष आदर्श कुमार सूद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article