{"_id":"6adf506227f9c1f31c0124b9","slug":"a-procession-was-taken-out-in-nalagarh-on-the-occasion-of-bhagwan-valmiki-jayanti-shimla-news-c-176-1-sln1010-182903-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: नालागढ़ में भगवान बाल्मीकि जयंती पर निकली शोभा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: नालागढ़ में भगवान बाल्मीकि जयंती पर निकली शोभा यात्रा
Tue, 27 Oct 2026 01:34 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
नालागढ़ में बाल्मीकि जयंती के अवसर शोभायात्रा स्रोत: संवाद
हजारों की संख्या में लोग हुए शामिल
संवाद न्यूज़ एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में नालागढ़ में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। वार्ड नंबर तीन स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर से शुरू हुई यात्रा मुख्य बाजार, कालका चौक और पुराने बाजार से होते हुए वापस मंदिर परिसर में संपन्न हुई। शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
शोभायात्रा में महर्षि वाल्मीकि, भगवान राम, राधा-कृष्ण, भगवान शिव, लव-कुश और हनुमान सहित विभिन्न धार्मिक प्रसंगों पर आधारित आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। वाल्मीकि सभा के अनिल वालिया, अश्वनी सहोता और विजय सहोता ने बताया कि मंगलवार को मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।
इस अवसर पर विधायक हरदीप बावा, हरप्रीत सैनी, नगर परिषद उपाध्यक्ष राजेश शर्मा बब्बू, विजय सहोता, सुरिंदर कुमार सहोता, रवि कुमार सहोता, अमृत पाल खौडा, अश्वनी सहोता, बलवीर बेगड़ा, अनिल वालिया, बलविंदर सिंह वालिया, रमन वालिया, जतिन सहोता, नानी सहोता, सतपाल, राकेश राणा, पारस भट्ट, प्रेम शर्मा और राजेश शर्मा सहित हिंदू एवं सिख संस्थाओं के प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।