{"_id":"66891b5e577f73f69c073a2f","slug":"a-person-who-went-to-graze-goats-died-after-drowning-in-dehar-khadd-police-registered-a-case-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बकरियां चराने गए व्यक्ति की देहर खड्ड में डूबने से मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बकरियां चराने गए व्यक्ति की देहर खड्ड में डूबने से मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Sat, 06 Jul 2024 03:55 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, जवाली (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जवाली (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 06 Jul 2024 03:55 PM IST
सार
कांगड़ा जिले के विधानसभा क्षेत्र जवाली के अधीन हार पंचायत के खबल में देहर खड्ड में एक व्यक्ति की डूबने से मौत हुई है।
विज्ञापन
डूबने से व्यक्ति की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के विधानसभा क्षेत्र जवाली के अधीन हार पंचायत के खबल में देहर खड्ड में एक व्यक्ति की डूबने से मौत हुई है। मृतक की पहचान नरेंद्र कुमार (44) पुत्र प्रेम सिंह निवासी खबल के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नरेंद्र कुमार शुक्रवार को शाम को बारिश होने पर अपनी बकरियों को जंगल से घर ले जा रहा था, लेकिन अचानक खड्ड जलस्तर बढ़ने से वह उसमें डूब गया। परिजनों ने व्यक्ति की काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
शनिवार सुबह उसका खड्ड में शव बरामद हुआ। इसकी सूचना पुलिस थाना जवाली में दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा केस दर्जकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि देहर खड्ड में नरेंद्र कुमार(44) निवासी खबल का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन