फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   a person killed in road accident at patiyala.

मटर लेकर पटियाला मंडी गए युवक की हादसे में मौत

Sat, 16 Apr 2016 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहर (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहर (मंडी) Updated Sat, 16 Apr 2016 09:28 AM IST
विज्ञापन
 a person killed in road accident at patiyala.
पटियाला से करीब आठ किलोमीटर पहले जीप अचानक थ्रेशर से जा टकराई और चालक ओम प्रकाश ने मौके पर दम तोड़ दिया।

मंडी के चैलचौक से जीप में मटर लेकर पंजाब के पटियाला गए क्षेत्र की नौण पंचायत के फनगयार गांव निवासी 20 वर्षीय युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जीप में सवार एक युवक घायल हो गया। हादसे से फनगयार गांव में मातम छा गया।

विज्ञापन


युवक की पहचान ओम प्रकाश पुत्र मोहन लाल निवासी फनगयार के रूप में हुई है। जबकि घायल वीरेंद्र इसी गांव का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार ओम प्रकाश ने वीरवार देर शाम चैलचौक से जीप में मटर लोड किया और अपने साथी वीरेंद्र के साथ पंजाब की पटियाला सब्जी मंडी के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन


शुक्रवार तड़के पटियाला से करीब आठ किलोमीटर पहले जीप अचानक थ्रेशर से जा टकराई और चालक ओम प्रकाश ने मौके पर दम तोड़ दिया। जीप में सवार वीरेंद्र कुमार को आंशिक चोट आई। जिसने सड़क हादसे की सूचना फोन पर घर को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद फनगयार गांव से घायल विरेंद्र और ओम प्रकाश के रिश्तेदार पटियाला के लिए रवाना हो गए। फनगयार गांव में सड़क हादसे की खबर फैलते ही मातम छा गया। पूर्व प्रधान रवि ठाकुर ने बताया कि युवक ओम प्रकाश की अभी शादी भी नहीं हुई थी।

प्रधान सारिका शर्मा ने बताया कि शुक्रवार देर रात तक ओम प्रकाश का शव घर पहुंच सकता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मृतक के परिजनों को फौरी राहत के साथ उचित सहायता राशि प्रदान की जाए।

गहरी खाई में गिरी टाटा सूमो, एक की मौत

 a person killed in road accident at patiyala.
चंबा-पठानकोट मार्ग पर एक टाटा सूमो गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में सूमो चालक की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला

वहीं, चंबा-पठानकोट मार्ग पर चनेड़ नामक स्थान पर एक टाटा सूमो गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में सूमो चालक की मौत हो गई। जबकि, गाड़ी में सवार दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे सूमो गाड़ी खैरी से चंबा की तरफ आ रही थी। चनेड़ नामक स्थान पर गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

गाड़ी को खाई में गिरता देखकर वहां पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने घायलों को खाई से बाहर निकाला। घायलों को 108 एंबुलेंस से क्षेत्रीय अस्पताल चंबा लाया गया। गाड़ी चालक के सिर में गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गाड़ी में सवार के दूसरे व्यक्ति को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया है।

कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील ने बताया कि दुर्घटना के दो घायलों को इलाज के लिए चंबा अस्पताल लाया गया। गाड़ी चालक के सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दूसरे घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है।

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे चनेड़ नामक स्थान पर एक सूमो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में गाड़ी चालक रोशन लाल पुत्र कारो राम निवासी गांव कुनेरा डाकघर बगढ़ार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, गाड़ी में सवार बीएस रमेश पुत्र बीटी शिंदे गोड़ा निवासी गांव एसबिदरे जिला चिकबंगलो घायल हुआ है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed