फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   A permanent security force will be formed for the internal security of Himachal Assembly, decision taken in th

Himachal: हिमाचल विधानसभा के लिए होगा स्थायी सुरक्षा बल का गठन, बैठक में लिया निर्णय

Fri, 07 Jun 2024 04:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 07 Jun 2024 04:04 PM IST
सार

बैठक में  निर्णय लिया गया कि विधानसभा की आंतरिक सुरक्षा के लिए स्थायी सुरक्षा बल का गठन किया जाए। 

विज्ञापन
A permanent security force will be formed for the internal security of Himachal Assembly, decision taken in th
कुलदीप सिंह पठानिया में आंतरिक सुरक्षा संबंधी समीक्षा बैठक का आयोजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 विधानसभा सचिवालय के मुख्य समिति कक्ष में शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा अधक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आंतरिक सुरक्षा संबंधी समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा, पुलिस महानिदेशक अतुल वर्मा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था अभिषेक त्रिवेदी, विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक सर्तकता संतोष पटियाल तथा पुलिस अधीक्षक जिला शिमलासंजीव गांधी मौजूद रहे।

विज्ञापन


विधानसभा की आंतरिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए यह बैठक काफी अहम थी। इस बैठक में सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष की ओर से दिए गए आदेशों की पालना व विधानसभा के संचालन के दौरान दिए गए आदेशों को तत्काल प्रभाव से लागू करने के लिए गहन चर्चा की गई। बैठक में  निर्णय लिया गया कि विधानसभा की आंतरिक सुरक्षा के लिए स्थायी सुरक्षा बल का गठन किया जाए।  उत्तर प्रदेश, हरियाणा तथा पंजाब विधानसभाओं में भी इस प्रकार की व्यवस्था मौजूद है।
विज्ञापन


इसमें विभिन्न स्तर के सुरक्षा अधिकारियों तथा कर्मचारियों के स्थायी तौर पर पद सृजित करने का प्रस्ताव है तथा ये सभी अधिकारी तथा कर्मचारी विधानसभा सचिवालय के स्थायी कर्मी होंगे व सत्र के दौरान कार्य के अतिरिक्त यह सुरक्षा बल दोनों विधानसभा परिसरों की सुरक्षा को भी सुनिश्चित करेगा। इस तरह की व्यवस्थाएं देश के लगभग सभी राज्य विधानसभाओं में मौजूद हैं।  हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय भी इसी तरह का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश, हरियाणा तथा पंजाब विधानसभाओं की तर्ज पर राज्य सरकार को अध्यक्ष की स्वीकृति के बाद प्रेषित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सत्र के दौरान विधानसभा की आंतरिक सुरक्षा के लिए राज्य सरकार की ओर से तैनात सभी सुरक्षा अधिकारियों व कर्मचारियों की सेवाएं प्रशासनिक तौर पर पूर्णतया: विधानसभा अध्यक्ष के अधीन रहेंगी ताकि वे विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश पर जारी किए गए आदेशों की परिपालना कर सकें। बैठक के अंत में अधिकारियों को संबोधित करते हुए  पठानिया ने कहा कि दोनों विधानसभा परिसरों की सुरक्षा चाकचौबंद  होनी चाहिए तथा सत्र के दौरान अनुशासन तथा सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो यह सुनिश्चित किया जाए ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed