{"_id":"6745886d3b5e2fcef103f010","slug":"a-girl-jumped-into-the-yamuna-river-near-paonta-sahib-barrage-search-operation-continues-2024-11-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sirmaur News: हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के नाहन में युवक ने लगाया फंदा, पांवटा में युवती यमुना में कूदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmaur News: हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के नाहन में युवक ने लगाया फंदा, पांवटा में युवती यमुना में कूदी
Tue, 26 Nov 2024 09:27 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन/पांवटा साहिब। (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन/पांवटा साहिब। (सिरमौर)।
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 26 Nov 2024 09:27 PM IST
सार
पार्क में टहल रहे प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लड़की पहले बैराज के साथ दीवार पर बैठी हुई थी। अचानक लड़की ने नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
पांवटा साहिब बैराज के समीप यमुना नदी में कूदी युवती
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
जिला सिरमौर के नाहन में मंगलवार को एक युवक ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली तो वहीं पांवटा साहिब में एक युवती ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस युवती की तलाश कर रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नाहन के चिडांवाली में अक्षय कुमार (20) पुत्र जगपाल का परिजनों ने घर के एक कमरे में ही शव फंदे से लटका हुआ पाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल मौके पर किसी तरह का कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। युवक ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
वहीं, पांवटा साहिब बैराज के पास मंगलवार को एक अज्ञात युवती ने यमुना नदी मे छलांग लगा ली। इससे पहले काफी देर तक मौके पर अकेले बैठी रही। नदी किनारे वन विभाग पार्क में घूम रहे कुछ लोगों ने चीख की आवाज सुनी। भाग कर देखा तो नदी में एक बार डूबती हुई लड़की दिखी। सूचना मिलने पर पांवटा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोर की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
वन पार्क में टहल रहे रविंद्र सिंह समेत प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि लड़की पहले बैराज के साथ दीवार पर बैठी थी। लड़की ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। इसके बाद चिल्लाने की आवाज सुनकर पार्क से सारे लोग यमुना नदी की तरफ भागे। नदी में कुछ देर लड़की छटपटाते हुए नजर भी आई। उसके बाद लड़की नदी में डूब गई। सूचना मिलने पर पांवटा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। स्थानीय गोताखोर की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान शुरू कर दिया है। बैराज के साथ लगती सीढ़ी पर अज्ञात लड़की की चप्पल, ब्रेसलेट, जुराब व चूड़ियां मौके पर ही मिली है। फिलहाल लड़की का कोई पता नहीं चल पा रहा है। छलांग लगाने से पहले लड़की ने एक सीढ़ी पर पत्थर के टुकड़े से कुछ लिखने का प्रयास किया है। हालांकि लिखा हुआ, पूरी तरह से पढ़ा नहीं जा पा रहा है।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा ने बताया कि नाहन के चिडांवाली में एक युवक ने घर पर ही फंदा लगा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि पांवटा साहिब में युवती के नदी में छलांग लगाने के मामले में जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर भेज दिया गया है। स्थानीय गोताखोर टीम ने यमुना नदी मे सर्च अभियान शुरू कर दिया है।
यमुना पर बैराज स्थल बन गया सुसाइड प्वाइंट
मंगलवार को जिस स्थान पर अज्ञात युवती ने यमुना नदी में छलांग लगाई है उस स्थल पर पहले भी कई आत्महत्या के मामले हो चुके हैं। इसलिए स्थल पर नदी के साथ लगती दीवार पर कंटीली तारें लगा कर बंद किया जाना जरूरी है। यही नहीं बैराज पर चढ़ने के लिए बनी सीढ़ियों में चढ़कर भी कुछ युवा बैराज की छत-टॉप पर जाकर नशा करने की शिकायतें मिलती रही हैं। इसलिए प्रशासन व पुलिस विभाग को इस स्थल पर विशेष कदम उठाने होंगे।
यमुना पर बैराज स्थल बन गया सुसाइड प्वाइंट
मंगलवार को जिस स्थान पर अज्ञात युवती ने यमुना नदी में छलांग लगाई है उस स्थल पर पहले भी कई आत्महत्या के मामले हो चुके हैं। इसलिए स्थल पर नदी के साथ लगती दीवार पर कंटीली तारें लगा कर बंद किया जाना जरूरी है। यही नहीं बैराज पर चढ़ने के लिए बनी सीढ़ियों में चढ़कर भी कुछ युवा बैराज की छत-टॉप पर जाकर नशा करने की शिकायतें मिलती रही हैं। इसलिए प्रशासन व पुलिस विभाग को इस स्थल पर विशेष कदम उठाने होंगे।