फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   a dog found carrying newborn baby dead body at shimla

नवजात का शव लेकर कई घटों तक घूमता रहा कुत्ता, इलाके में सनसनी

Sat, 21 Apr 2018 11:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sat, 21 Apr 2018 11:02 AM IST
विज्ञापन
a dog found carrying newborn baby dead body at shimla

नवजात का शव मुंह में लिए एक आवारा कुत्ता कई घंटे तक कनलोग क्षेत्र में घूमता रहा। बाद में इसे एक घर के आंगन में छोड़ दिया। स्थानीय लोगों को जैसे ही इसका पता चला कि इलाके में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


लोग मौके पर जुट गए। सूचना के बाद स्थानीय पार्षद बृज सूद और छोटा शिमला पुलिस भी मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि साथ लगते जंगल में नवजात को दफनाया गया था। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे एक आवारा कुत्ता इसे रिहायशी इलाकों में ले आया।
विज्ञापन


कुत्ते ने नवजात की दोनों बाजू तक नोच डाले। इसके बाद इसे एक घर के समीप छोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पार्षद बृज सूद को दी। पार्षद मौके पर पहुंचीं और पुलिस-नगर निगम कर्मचारियों को सूचित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

निगम कर्मचारियों ने जंगल में दफनाया

a dog found carrying newborn baby dead body at shimla

पुलिस भी मौके पर पहुंची। पता चला कि शव काफी पुराना है। इस पर मिट्टी भी लगी हुई थी।नगर निगम कर्मचारियों ने शव को जंगल में दफना दिया। पार्षद बृज सूद का कहना है कि यह पहला मौका नहीं है जब यहां ऐसी घटना हुई है।

कहा कि कमला नेहरू अस्पताल से अक्सर नवजात के शव लाकर कनलोग के साथ लगते जंगल में दफना दिए जाते हैं। कहा कि अस्पताल प्रबंधन को किसी कर्मचारी की ड्यूटी लगानी चाहिए ताकि शव को अच्छी तरह से दफनाया जा सके। बार-बार ऐसी घटनाएं होने से इस पर रोक लगानी चाहिए।

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
इलाके में नवजात के शव और उनके अंगों को पहले भी कई बार आवारा कुत्ते रिहायशी इलाकों में लाते रहे हैं। लेकिन इन सबको रोकने के लिए न तो वन विभाग कुछ करता है और न ही पुलिस कोई कार्रवाई कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाओं से इलाके में डर का माहौल बन रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed