फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   a cold store chain for apple and tomato production Himachal needed: Governor

सेब और टमाटर उत्पादन वाले हिमाचल में कोल्ड स्टोर की चेन जरूरी: राज्यपाल

Fri, 27 Sep 2019 07:19 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 Sep 2019 07:19 PM IST
विज्ञापन
a cold store chain for apple and tomato production Himachal needed: Governor
नौणी विश्वविद्यालय में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय - फोटो : अमर उजाला

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा है कि सेब और टमाटर की भरपूर पैदावार वाले हिमाचल प्रदेश में अब कोल्ड स्टोर की चेन बनाने की जरूरत है। यह चेन यहां किसानों व बागवानों को आर्थिक तौर पर मददगार साबित होगी। उन्होंने कहा कि शिमला सेब तो सोलन जिला टमाटर के लिए मशहूर है।

विज्ञापन


यहां उत्पादन व गुणवत्ता बनी रहे इसके लिए सरकार को भी मदद करनी होगी। राज्यपाल शुक्रवार को सोलन के नौणी विश्वविद्यालय में आयोजित वैश्विक विकास में कृषि, पर्यावरण और व्यवहारिक विज्ञान के योगदान विषय पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सेमीनार को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जैविक खेती को बढ़ावा देने पर काम कर रही है। मौजूदा समय में करीब 500 किसान जैविक खेती से जुड़ चुके हैं और इस आंकड़े को बढ़ाकर पांच हजार तक पहुंचाने के लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

फसल की गुणवत्ता को बढ़ाने की जरूरत

a cold store chain for apple and tomato production Himachal needed: Governor
नौणी विवि में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि जैविक खेती से फसल में गुणवत्ता आएगी व उत्पादन बढ़ेगा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हिमाचल में 70 प्रतिशत किसान हैं। यहां जीडीपी में 23 प्रतिशत कृषि का योगदान है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना फसल की गुणवत्ता को बढ़ाने की जरूरत है।

जिसके लिए मिट्टी व सिंचाई योजनाओं में सुधार करना होगा। इस मौके पर नौणी विवि के कुलपति डॉ. परविंद्र कौशल ने कहा कि 2030 तक आबादी के हिसाब से कुल 350 मीट्रिक टन आनाज की आवश्यकता रहेगी।

इसके लिए उत्पादन की मौजूदा स्थिति को कायम रखना होगा और इसे आगे बढ़ाने के प्रयास करने होंगे। तीन दिन तक चलने वाले इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में देश भर से करीब 550 कृषि वैज्ञानिक, प्रवक्ता, शोधकर्ता व प्रशिक्षु हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed