अनोखा अंदाज: हिमाचल में पर्यटकों को सबक सिखा रहा मासूम, डंडे से रोककर पूछ रहा- कहां है मास्क?
बच्चा हाथ में प्लास्टिक का डंडा लिए हर आने जाने-वाले से एक सवाल कर रहा है। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें बच्चा पर्यटकों से यह सवाल करता दिखाई दे रहा है कि आपका मास्क कहां है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 बंदिशों में प्रदेश सरकार की ओर से छूट देने के बाद राज्य में पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। लेकिन कई जगह कोविड सुरक्षा प्रोटोकॉल की जमकर धज्जियां उड़ रही हैं। सैलानी बिना मास्क घूमते नजर आ रहे हैं। वहीं, कांगड़ा जिले के मैक्लोडगंज में भागसू नाग मंदिर के बाहर खड़ा एक बच्चा अनोखे अंदाज में सैलानियों को मास्क पहनने के लिए जागरूक कर रहा है। बच्चा हाथ में प्लास्टिक का डंडा लिए हर आने जाने-वाले से एक सवाल कर रहा है।
इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें बच्चा पर्यटकों से यह सवाल करता दिखाई दे रहा है कि आपका मास्क कहां है। वहां से गुजरने से वाले ज्यादातर लोगों ने मास्क नहीं पहने हैं। जिन्होंने मास्क नहीं पहना है बच्चा उन्हें प्लास्टिक के डंडे का डर दिखा रहा है। कुछ पर्यटक उसे भी आंखें दिखा रहे हैं तो कुछ उसके सिर पर हाथ लगाकर आगे बढ़ रहे हैं। लेकिन किसी के पास उसके सवाल का जवाब नहीं है कि मास्क कहां है। कोविड नियमों के पालन के लिए जो काम पुलिस को करना चाहिए था, वह यह बच्चा कर रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.