{"_id":"6895f78ee91dd1750608cb64","slug":"950-employees-of-hpu-got-their-salary-for-july-shimla-news-c-19-sml1001-581345-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: एचपीयू के 950 कर्मियों को \nमिल गया जुलाई का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: एचपीयू के 950 कर्मियों को मिल गया जुलाई का वेतन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने जारी किए 12 करोड़
विवि के 1300 पेंशनरों को पेंशन की भी की अदायगी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के साढ़े नौ सौ कर्मचारियों को जुलाई माह का वेतन आखिरकार शुक्रवार को मिल गया। कर्मचारी और शिक्षक पिछले पांच दिन से वेतन न मिलने के कारण लगातार प्रदर्शन कर रहे थे।
कर्मचारियों और शिक्षकों को वेतन के साथ पेंशनरों को भी पेंशन शुक्रवार को मिल गई। प्रदेश सरकार से वेतन के लिए 12 करोड़ रुपये जारी हुए हैं। हालांकि विश्वविद्यालय ने तीन माह के वेतन के लिए एकमुश्त 38 करोड़ से अधिक का सहायता अनुदान मांगा था। इसमें से 12 करोड़ ही विवि को मिल पाए हैं। विवि को अपने कर्मचारियों को वेतन देने के लिए हर माह 14 करोड़ रुपये की दरकार रहती है। इसके साथ ही विवि ने अपने 1300 से अधिक पेंशनरों के खाते में जुलाई की पेंशन भी डाल दी है। सरकार को विश्वविद्यालय के कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनभोगियों को अब लगातार वेतन और पेंशन के लिए समय से बजट उपलब्ध न होने से पेश आने लगी समस्या का स्थायी समाधान करना होगा। ऐसा करने पर ही विश्वविद्यालय के कर्मियों और पेंशनरों को भविष्य में समय से वेतन मिल पाएगा। विवि के पांचों शिक्षक गैर शिक्षक कर्मचारी संगठन सांझा मोर्चा बनाकर सरकार के समक्ष इस समस्या को उठाने की तैयारी कर रहे हैं।