फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   95 in tenth and 94 percent in plus two, but failed BSC first year, father raised questions on the functioning

HPU: दसवीं में 95, जमा दो में 94 फीसदी अंक, बीएससी प्रथम में फेल, पिता ने विवि की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

Tue, 29 Nov 2022 11:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 29 Nov 2022 11:42 PM IST
सार

जयसिंहपुर निवासी कश्मीर सिंह ने यहां आकर मीडिया से बात करते हुए विवि की कार्यप्रणाली पर कई गंभीर सवाल उठाए। कहा कि दसवीं में 95 फीसदी और जमा दो कक्षा में 94 फीसदी अंक लेने वाली मेरी बेटी बीएससी में कैसे फेल हो गई।

विज्ञापन
95 in tenth and 94 percent in plus two, but failed BSC first year, father raised questions on the functioning
छात्रा के पिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षा में फेल हुई बेटी के दुख को देखकर अधरंग से पीड़ित एक पिता रिजल्ट के बारे में पूछताछ करने मंगलवार को विश्वविद्यालय शिमला ही पहुंच गया।  जयसिंहपुर निवासी कश्मीर सिंह ने यहां आकर मीडिया से बात करते हुए विवि की कार्यप्रणाली पर कई गंभीर सवाल उठाए। कहा कि दसवीं में 95 फीसदी और जमा दो कक्षा में 94 फीसदी अंक लेने वाली मेरी बेटी बीएससी में कैसे फेल हो गई। फेल हुई बेटी का दुख देखकर रहा नहीं गया इसलिए रिजल्ट के बारे पता करने विवि चला आया। यहां आने पर कोई बात तक सुनने को तैयार नहीं है। इन्हें यहां से जो जवाब मिला उससे वह संतुष्ट नहीं हैं।

विज्ञापन


हर पिता की चाहत होती है कि उसका बच्चा मेहनत कर आगे बढ़े पढ़ाई करे। टॉप करने वाली जब उनकी बच्ची फेल हुई तो वह बहुत निराश हुए।  वह अधरंग से पीड़ित होने के बावजूद जयसिंहपुर से विवि पहली बार आए है। उन्होंने विवि के आला अधिकारियों से मिलने का प्रयास किया लेकिन कुलपति के परिसर में न होने पर वह उनसे भी नहीं मिल पाए। बेटी ने बताया था कि उसकी सभी परीक्षाएं अच्छी हुई थीं। बेटी अब गुपचुप रहती है, किसी से बात तक नहीं कर रही। मंगलवार को कश्मीर सुबह से हर शाखा के चक्कर काटते रहे। लेकिन उन्हें कहीं से भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला। कहा कि पेपर ठीक से चेक किए जाने चाहिए थे। इतनी अधिक संख्या में छात्रों का फेल होना विवि की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने विवि प्रशासन से फेल हुए छात्रों को ग्रेस मार्क्स देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed