फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   923 roads closed in himachal due to heavy rainfall

रिकॉर्ड बारिश से 923 सड़कें बंद, सेब को भारी नुकसान, 52 शहरों में नहीं चली बसें

Tue, 14 Aug 2018 10:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 14 Aug 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
923 roads closed in himachal due to heavy rainfall
हिमाचल में सोमवार को रिकॉर्ड तोड़ बारिश से 923 सड़कें यातायात के लिए बाधित हो गई हैं। नेशनल हाईवे -5, शाहपुर एनएच 154, जाहू-सरकाघाट सुपर हाईवे, हमीरपुर-शिमला एनएच यातायात के लिए बाधित हो गए हैं।
विज्ञापन


मूसलाधार बारिश से हिमाचल में एक दर्जन के करीब छोटे बड़े पुल ध्वस्त हो गए हैं। एक ही दिन में लोक निर्माण विभाग को 46050.96 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग की शिमला जोन में सर्वाधिक सड़कें बंद हुई हैं। यहां 353 सड़कों को भारी नुकसान हुआ है और यहां 15472.23 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इन सड़कों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

923 roads closed in himachal due to heavy rainfall

इसी तरह हमीरपुर जोन में 164 सड़कें बंद हैं। इस जोन में 7506.05 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मंडी जोन में 225 सड़कें बंद होने से लोक निर्माण विभाग को 8443.65 लाख का नुकसान हुआ है। कांगड़ा जोन में 151 सड़कें बंद हैं। यहां 12698.21 लाख रुपये नुकसान होने का अनुमान है। 

लोक निर्माण विभाग ने कर्मचारियों और अफसरों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। सड़कों को बहाल करने के लिए विभाग ने 624 मशीनरियां सड़कों से मलबा हटाने में लगा दी हैं। इसमें सर्वाधिक मशीनें शिमला जोन 265 डोजर और जेसीबी लगाई हैं।

इसी तरह मंडी जोन में 82, कांगड़ा 82 और हमीरपुर में 178 मशीनरियों से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है। लोक निर्माण विभाग का दावा है कि कुल बंद सड़कों में से आधी सड़कें  सोमवार शाम या मंगलवार सुबह तक  यातायात के लिए बहाल कर दी जाएंगी। 

हिमाचल में फसलों और सेब को भारी नुकसान 

923 roads closed in himachal due to heavy rainfall
rain shimla

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से फसलों को भी बड़ा नुकसान हुआ है। कई जगहों पर सेब के पेड़ भूस्खलन की चपेट में आ गए और गिर गए। इसके अलावा कई क्षेत्रों में बागीचों में तोड़ी गई सेब की फसल भी मार्केट तक समय पर नहीं पहुंचाई जा सकी।

बागवान मार्केट में नुकसान होने के लिए भी चिंतित थे। हालांकि, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब के फलों का आकार बढ़वाने के लिए यह बारिश अच्छी भी मानी जा रही है। मक्की की फसल के लिए भी बारिश का होना अच्छा माना जा रहा है।

इससे खाद ठीक से मिट्टी में मिलेगी और इसका लाभ फसल को होगा। हालांकि, कई क्षेत्रों में खेतों में भूस्खलन होने से भी मक्की और अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा है।

कृषि विभाग के निदेशक देसराज ने कहा कि सभी जिला कृषि अधिकारियों से दो दिन के भीतर फसल के नुकसान की रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि मूसलाधार बारिश से कई जिलों में खेत बहने और सेब के पौधे गिरने की सूचना मिली है। 

हिमाचल के 52 शहरों में नहीं चलीं बसें 

923 roads closed in himachal due to heavy rainfall

नदी-नाले उफान पर होने से प्रदेश के 52 शहरों में परिवहन के अलावा निजी बस सेवाएं पूरी तरह से प्रभावित रहीं। दोपहर तक शहरों में एक भी बस नहीं चली।

परिवहन निगम के कुल 2768 रूटों में से करीब 2000 रूट प्रभावित रहे। बसों को कंट्रोल करने वाला एचआरटीसी ऑपरेशन ग्रुप ठप हो गया। शिकायतों के लगातार अंबार लगने से निगम के अफसरों में अफरातफरी का माहौल रहा। एक ही दिन में निगम को एक करोड़ के आसपास नुकसान हुआ है। 

चालकों को जोखिम न उठाने के निर्देश

923 roads closed in himachal due to heavy rainfall
एचआरटीसी के 27 डिपो में इक्का-दुक्का बसें चल पाईं। हालांकि, परिवहन निगम का दावा है कि बस अड्डे से सैकड़ों बसें स्टेशनों के लिए भेजी गईं लेकिन आधे रास्ते में ही खड़ी हो गईं। सूचना मिलने पर सवारियों की अदला-बदली की गई।

प्रदेश के सभी लोकल रूट बंद रहे। परिवहन निगम के सीजीएम एचके गुप्ता ने बताया कि मूसलाधार बारिश से शहरों में परिवहन सेवाएं पूरी तरह से प्रभावित रहीं। लांग रूटों पर गईं बसें भी सड़कों पर फंसी रहीं। दोपहर बाद कई शहरों में सेवाएं शुरू की गईं। 

परिवहन निगम ने चालकों को किसी भी तरह का जोखिम न लेने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कच्ची सड़कें दलदल में बदल गई हैं। ऐेसे में इन सड़कों पर सफर करना खतरे से खाली नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed