{"_id":"5ccc7ab3bdec2207186a4a64","slug":"91556904627-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट एडवर्ड स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट एडवर्ड स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत
Sat, 04 May 2019 10:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 10:50 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई की जमा दो बोर्ड की परीक्षा में राजधानी के सेंट एडवर्ड स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विज्ञान संकाय की मेरिट में श्रीराज स्तान और वात्सल चौहान ने 95 फ ीसदी अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
शिवम पाठक द्वितीय और अंशुल शर्मा तृतीय रहे। इसके अलावा पहले चैतनिक पुरी, रोहन गुप्ता, गौतम जिंदल, पवन शर्मा, अमन वर्मा, ध्रुव सूद पहले दस स्थानों पर रहे। वाणिज्य संकाय में अर्हंत महाजन 94.8 फ ीसदी अंक लेकर स्कूल टॉपर बने। भव्या कांग, कुशाग्र शर्मा, पार्थ गुप्ता, प्रत्यूष अरोरा, उत्कर्ष चुघ ने भी शानदार प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य अनिल स्क्वेयरा ने छात्रों को बधाई दी।
विज्ञापन
ढली स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल का सीबीएसई की बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में छात्रों ने अच्छे अंक अर्जित कर परीक्षा पास की है। स्कूल में विज्ञान संकाय के मेडिकल में वीनस शर्मा ने 95 फीसदी, शुभांगी ने 85.2 फीसदी अंक लेकर दूसरा स्थान पाया है।
विज्ञापन
नॉन मेडिकल में केतन चौहान ने 84.2 फीसदी, और मुस्कान वर्मा ने 84 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। वाणिज्य संकाय में दिव्यांश वर्मा ने 91.4 फीसदी अंक लेकर संकाय में टॉप किया है, जबकि जहान्वी और प्रियल ने 90 फीसदी अंक के साथ परीक्षा पास की।