फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   खलीणी में 3 साल से 100 मीटर नहीं बन पाई सड़क

खलीणी में 3 साल से 100 मीटर नहीं बन पाई सड़क

Thu, 13 Jul 2017 10:58 PM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खलीणी में 3 साल से 100 मीटर नहीं बन पाई सड़क
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला।
सर्कुलर रोड से टुटीकंडी-खलीनी बाईपास के लिए जाने वाली सड़क के जंक्शन प्वाइंट को एनएच प्राधिकरण तीन साल में भी पूरा नहीं कर पाया है। विभाग ने 100 मीटर सड़क चौड़ी करने के लिए तीन साल से अधिक समय लगा दिया। अभी भी वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। कछुआ चाल से चल रहे निर्माण से शहर की जनता में रोष पनप रहा है। विभाग ठेकेदार पर मेहरबानी कर रहा है। निर्माण की तय समय अवधि पूरी होने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। सड़क का चौड़ा करने के लिए विभाग ने सड़क किनारे डंगों का निर्माण पूरा कर दिया है। सफर सुरक्षित बनाने के लिए डंगों पर क्रैश बैरियर भी लगा दिए हैं। इसी प्वाइंट से बीयर खाना जाने वाली सड़क का एंट्री प्वाइंट भी चौड़ा किया जा रहा है। सड़क चौड़ी होने से टर्निंग प्वाइंट पर एक साथ दो वाहन मुड़ सकेंगे।
....
खलीणी के पास बार-बार लगता है जाम
खलीनी जंक्शन पर यातायात बहाल रखने के लिए दिनभर ट्रैफिक जवान तैनात रहते हैं। फिर भी जाम लगा रहता है। शिमला शहर से उपनगरों के लिए इसी स्थान से वाहनों की आवाजाही होती है। तंग सड़क और टर्निंग प्वाइंट होने के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। जाम के कारण सुबह शाम स्कूली बच्चों और कार्यालय जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस सड़क से रोजाना खलीनी, न्यू शिमला, बीसीएस, विकासनगर, कसुम्पटी, पंथाघाटी, मैहली, मल्याणा और दर्जनों ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों की संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है।
विज्ञापन


एक महीने में बहाल होगी सड़क
एनएच प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता अरविंद शर्मा ने बताया कि डंगा तैयार कर लिया है। सड़क पर सोलिंग की जा रही है। एक महीने के बाद सड़क को आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed