{"_id":"595fc3014f1c1b2c478b475e","slug":"91499448065-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग महिला ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग महिला ने जहर खाकर दी जान
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। जिले के टांडू क्षेत्र में एक 23 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर कर आत्महत्या कर ली। महिला अपने पीछे डेढ़ वर्ष के बच्चे को छोड़ गई है। मामले में महिला के पिता ने ससुरालियों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। इस पर पुलिस ने आरोपी सास, ससुर व ननद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता महिला के पिता आत्मा राम निवासी हमीरपुर ने शिकायत में कहा कि उनकी बेटी ममतारानी की शादी वर्ष 2014 में गांव मेहड़ डाकघर टांडू में हुई थी। उसने कहा कि ममतारानी की सास, ससुर व ननद शादी के बाद से उसे मानसिक तौर पर प्रताड़ित करते थे। इस बारे में कई बार उन्हें बता चुकी थी। उनकी प्रताड़ना से तंग आकर उनकी बेटी ने आत्महत्या की है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पधर थाना के एसएचओ प्रीतम सिंह जरियाल ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
पुलिस के अनुसार ममतारानी ने वीरवार सुबह साढ़े नौ बजे जहर खा लिया। उसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ले पर परिजन उसे जोनल अस्पताल मंडी ले गए। अस्पताल में तैनात डॉक्टरों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी और महिला का उपचार शुरू किया। इस दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।