फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   90 percent accupency in hotel shimla

होटलों में 90 फीसदी तक कमरों की एडवांस बुकिंग

Thu, 23 Dec 2021 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
90 percent accupency in hotel shimla
होटलों में 90 फीसदी तक कमरों की एडवांस बुकिंग
विज्ञापन

होटलों में डायन एंड डांस के साथ गाला डिनर की व्यवस्था
डीजे की धुनों पर थिरकेंगे टूरिस्ट
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। क्रिसमस के जश्न के लिए पहाड़ों की रानी पूरी तरह तैयार हो गई है। शिमला में क्रिसमस मनाने को लेकर पर्यटकों में उत्साह देखते ही बन रहा है। शुक्रवार से रविवार के लिए शहर के अधिकतर होटलों में 90 फीसदी तक कमरों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। क्रिसमस के मौके पर शहर के होटलों में डायन एंड डांस के साथ गाला डिनर की व्यवस्था की है। होटलों और रेस्टोरेंट में डीजे की धुनों पर सैलानियों के थिरकने के भी खास बंदोबस्त हैं।
होटल होलीडे होम में आज से कश्मीरी फूड फेस्टिवल शुरू हो रहा है। यहां लाइव गजलों के साथ लोग लजीज कश्मीरी वेज और नॉन वेज व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे। 31 दिसंबर तक यह आयोजन होगा। शहर के निजी होटलों में भी क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए खास तैयारियां की गई हैं। सुरक्षा के मद्देनजर शहर को पांच सेक्टरों में बांटा गया है। हर सेक्टर में पुलिस की गाड़ी तैनात रहेगी। पार्किंग की समस्या पेश न आए इसके लिए पुलिस प्रशासन ने प्रतिबंधित सड़कों को पार्किंग के लिए खोलने का जिला प्रशासन से आग्रह किया है। शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि शिमला क्रिसमस और न्यू ईयर सैलिब्रेशन के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन

व्हाइट क्रिसमस की भी आस
मौसम विभाग ने क्रिसमस पर बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। सैलानियों को शिमला में व्हाइट क्रिसमस सैलिब्रेशन की खास हसरत रहती है। बर्फबारी से निपटने के लिए भी नगर निगम और जिला प्रशासन ने खास तैयारियां कर रखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed