Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   9 Volvo buses from outside states challaned, 90 thousand fined

Shimla News: बाहरी राज्यों की 9 वोल्वो बसों के चालान, 90 हजार जुर्माना

Wed, 20 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
9 Volvo buses from outside states challaned, 90 thousand fined
शिमला में आरटीओ ने की कार्रवाई
विज्ञापन

अनुबंध कैरिज की आड़ में चलाई जा रहीं बसें
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) शिमला की टीम ने बाहरी राज्यों से आने वाली अवैध वोल्वो बसों की चेकिंग कर आवश्यक दस्तावेजों की जांच की और नियमों की अनदेखी पर नौ बसों के चालान काटे। इस दौरान 90 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। अधिकतर मामलों में परमिट नियमों का उल्लंघन पाया गया है।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विश्व मोहन चौहान ने बताया कि विभाग रूटीन में यह कार्रवाई करता है। राजधानी शिमला में रोजाना बाहरी राज्यों की वोल्वो बसें सैकड़ों पर्यटकों को शिमला लेकर आती हैं। इनमें अधिकतर कांट्रेक्ट कैरिज की रहती हैं, लेकिन इसकी आड़ में कुछ निजी बसें कांट्रेक्ट कैरिज बसों की आड़ में राजधानी शिमला से स्टेज कैरिज के रूप में चल रही हैं। यह बसें शिमला दिल्ली और अन्य स्टेशन के बोर्ड लगाकर बाहरी राज्यों से स्टेज कैरिज के रूप में चल रही हैं।
विज्ञापन

स्टेज कैरिज में बस का तय रूट होता है, रास्ते में इनके बस स्टॉप भी निर्धारित होते हैं, जिसमें सवारियों को चढ़ाया और उतारा जा सकता है। इसमें प्रति यात्री के हिसाब से किराया लिया जाता है। इसके लिए परिवहन विभाग के क्षेत्रीय परिवहन अथॉर्टी से से स्टेज कैरिज का परमिट लेना अनिवार्य होता है। कांट्रेक्ट कैरिज में पूरे समूह का किराया इकट्ठा लिया जाता है। इसमें सवारियों को बीच से उठाने की अनुमति नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article