फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   84 New Recruitments at HP University.

नौकरी की तलाश है तो यहां हो रही है भर्ती, 15 मार्च तक करें आवेदन

Sat, 18 Feb 2017 03:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 18 Feb 2017 03:14 PM IST
विज्ञापन
84 New Recruitments at HP University.

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय कर्मचारियों के खाली पद भरने के लिए लिखित परीक्षाएं अप्रैल माह में करवाएगा। इसके लिए विवि ने परीक्षा तिथियों का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। इसके मुताबिक जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) क्लर्क के पदों की भर्ती परीक्षा 23 अप्रैल को तय की गई है।

विज्ञापन


स्टेनो टाइपिस्ट के छह पदों के लिए भी 23 अप्रैल को परीक्षा होगी। कंप्यूटर प्रोग्रामर के एक पद के लिए  30 अप्रैल, लेबोरेटरी अटेंडेंट के विज्ञापित पदों के लिए तीस अप्रैल, सहायक लाइब्रेरियन के पद के लिए होने वाली परीक्षा सात मई को तय की गई है।
विज्ञापन


विवि के कुलसचिव डा. पंकज ललित ने माना कि भर्ती के लिए लिखित परीक्षाओं की संभावित तिथियों का शेड्यूल तय किया गया है। इसके बावजूद यदि इन तिथियों में यदि कोई बड़ा बदलाव होता है, तो उसे विश्वविद्यालय की भर्ती शाखा समय रहते वेबसाइट और मीडिया के माध्यम से सूचित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने पदों पर हो रही है भर्ती, 15 तक करें आवेदन

84 New Recruitments at HP University.

उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए आवेदन करने वाले युवा लिखित परीक्षा की तैयारी करें। गौरतलब है विश्वविद्यालय ने गैर शिक्षक श्रेणी के करीब 84 पदों को आठ फरवरी को अधिसूचना जारी कर विज्ञापित किया था। 

15 मार्च तक मांगे हैं इन पदों के लिए आवेदन 
विवि की भर्ती शाखा ने इन पदों के लिए तय पात्रता शर्तों को पूरा करने वालों को 15 मार्च तक आवेदन करने की तिथि तय की है। जबकि दुर्गम इलाकों पांगी, भरमौर और शिमला जिला के डोडरा क्वार, जिला किन्नौर और लाहौल स्पीति के उम्मीदवारों के पोस्ट से आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि तीस मार्च निर्धारित की है। ऑनलाइन आवेदन और देरी से मिलने वाले आवेदनों को विवि स्वीकार नहीं करेगा। 

साल के मध्य तक विवि को मिलेंगे नए कर्मचारी 
विवि की भर्ती शाखा ने जिस तरह से इन विज्ञापित और पुनर्विज्ञापित किए गए पदों को भरने के लिए आवेदन करने को मार्च में अंतिम तिथि तय की है और भर्ती परीक्षा का संभावित शेडयूल भी जारी कर दिया है। इससे जाहिर है कि विवि इस वर्ष के मध्य तक भर्ती की प्रक्रिया पूरी कर देगा और विवि को गैर शिक्षक कर्मी जल्द मिल जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed