{"_id":"5b940401867a557ebd686e4a","slug":"81536427009-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाचन के नांडी में सिलिंडर फटने से जला घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाचन के नांडी में सिलिंडर फटने से जला घर
Updated Sun, 09 Sep 2018 01:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहर (मंडी)। नाचन के नांडी गांव में शनिवार देर शाम सिलिंडर ब्लास्ट होने से 11 कमरों का दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया है। हादसा शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे का है। पुराने गैस सिलिंडर को बदलकर देर शाम ही नया लगाया गया था।
जैसे ही गैस चूल्हे को खाना बनाने के लिए ऑन किया तो सिलिंडर ने एकदम आग पकड़ ली और मकान में फैल गई। घर में दो परिवारों के आठ लोग मौजूद थे। सभी एकदम बाहर भागे। जैसे ही सभी मकान के बाहर निकल, धमाके के साथ आग पूरे मकान में फैल गई।
घर काष्ठकुणी शैली का था। धमाके की आवाज सुनकर और आग की लपटें देखकर ग्रामीण मदद के लिए पहुंचे। लेकिन चंद मिनटों में सब कुछ जलकर राख हो गया। देखते ही देखते पूरा मकान आग की भेंट चढ़ गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोटें नहीं आईं। बताया जा रहा है कि मकान में मवेशी भी बंधे थेए जिन्हें निकाल लिया गया है। दो मंजिला मकान में दो भाई रहते हैं। आग ने दोनों की जिंदगी भर की जमापूंजी भी राख कर दी है। वहीं परिवारों के पास सिर ढकने के लिए छत भी नहीं बची है। पंचायत प्रधान नागण देवी और उपप्रधान फत्ते कुमार ने बताया कि इस मकान में तेजू पुत्र हरिया राम का परिवार और उसके भाई का परिवार रहता है। हादसे के वक्त आधा दर्जन से अधिक लोग घर में मौजूद थे। वहीं निचली मंजिल के एक कोने में मवेशी भी बंधे थे। मवेशियों को हलकी चोटें आई हैं। प्रशासन को मामले की सूचना दे दी गई है। इस गांव तक सड़क सुविधा भी नहीं है। अग्निकांड के दौरान लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उधर खबर मिलते ही विधायक नाचन विनोद कुमार ने भी घटनास्थल का दौरा करके पीड़ितों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।।