फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   टाउन हाल पर चर्चा - 2

टन विभाग की ओर से आयोजित बैठक में जमकर किया बवाल

Sun, 26 Aug 2018 01:00 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 01:00 PM IST
विज्ञापन
टाउन हाल पर चर्चा - 2

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। टाउन हॉल के इस्तेमाल को लेकर शहरवासियों की राय लेने केे लिए आयोजित बैठक में नगर निगम के पार्षदों ने जमकर बवाल किया। बैठक शुरू होते ही टाउनहॉल पर मालिकाना हक की मांग को लेकर पार्षद अपनी कुर्सियों से उठकर मंच के पास पहुंच गए। नगर निगम की मेयर और पार्षदों के बीच आपसी टकराव भी बैठक के दौरान खुल कर सबके सामने आया। बैठक में उपस्थित लोग हंगामे से परेशान होकर हॉल से बाहर चले गए।
निगम पार्षदों ने सार्वजनिक तौर पर बैठक का बहिष्कार करने की नसीहत दे डाली। कसुम्पटी के पार्षद राकेश चौहान ने कहा कि टाउनहॉल को लेकर जो बात मेयर कुसुम सदरेट को बोलनी चाहिए वो पूर्व मेयर संजय चौहान कह रहे हैं। पार्षदों ने पूर्व मेयर संजय चौहान को पूरा समर्थन दिया। चौहान ने इस बैठक को असंवैधानिक करार देते हुए एमसी से टाउन हॉल छीनने की सोची समझी साजिश करार दिया था। पार्षद किमी सूद ने कहा कि टाउन हाल में ऑडियो विजुअल कांफ्रेंस हाल बनाया जाना चाहिए। पार्षद आरती चौहान ने कहा कि मेयर नगर निगम का पक्ष मजबूत तरीके से नहीं रख पाई। टाउनहॉल के लिए आंदोलन किया जाएगा। विवेक शर्मा ने कहा कि न्यायालय को इस मामले में नगर निगम को भी पार्टी बनाना चाहिए था। इंद्रजीत सिंह ने कहा कि टाउनहॉल हमेशा स्थानीय निकायों के अधीन होता है। सिमी नंदा ने कहा कि टाउन हॉल पर नगर निगम का स्वामित्व रहना चाहिए। पर्यटन विभाग के निदेशक राकेश कंवर ने स्थिति स्पृष्ट करते हुए कहा कि पर्यटन विभाग न्यायालय के आदेशों पर यह बैठक कर रहा है। विभाग की मंशा नगर निगम के मालिकाना हक में छेड़छाड़ की नहीं है।
विज्ञापन


डिप्टी मेयर के आफिस में टायलेट ही नहीं : मेयर
मेयर कुसुम सदरेट ने कहा कि टाउन हाल पर्यटन विभाग को इसी शर्त पर दिया था कि काम पूरा होने के बाद इसे वापस नगर निगम को लौटा दिया जाएगा। कहा कि कार्यालय के लिए नगर निगम को टाउन हॉल की जरूरत है। डिप्टी मेयर के मौजूदा आफिस में तो टायलेट भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैडम आप बाहर चलो, यह हाउस नहीं
नगर निगम के पार्षदों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। पार्षद उठकर हॉल से बाहर जाने लगे लेकिन मेयर, पार्षदों से अपनी सीटों पर बैठे रहने का आग्रह करती रहीं। पार्षदों ने यहां तक कह दिया कि मेयर मैडम ये हाउस नहीं है, आप भी उठ कर बाहर चलो।


मेयर, डिप्टी मेयर छीनते रहे माइक
बैठक के दौरान मेयर और डिप्टी मेयर को मंच पर स्थान तो दिया लेकिन माइक एक ही थी। बैठक के दौरान मेयर, डिप्टी मेयर अपनी बात कहने के लिए एक दूसरे से माइक छीनते रहे। बैठक में आए लोग यह व्यवहार देखकर हैरान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed