फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   गोरखुवाला में दिनदहाड़े लाखों के गहने और नकदी चोरी

गोरखुवाला में दिनदहाड़े लाखों के गहने और नकदी चोरी

Mon, 03 Jul 2017 11:03 PM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
गोरखुवाला में दिनदहाड़े लाखों के गहने और नकदी चोरी
राजपुर (सिरमौर)। पांवटा थाना के अंतर्गत गोरखुवाला पंचायत में एक घर से चोर लाखों रुपये के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर गए। दिनदहाड़े हुई इस चोरी की वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह गोरखूवाला में ही खजान सिंह के घर में चोरी की वारदात हुई थी। अब ताजा घटनाक्रम में इसी गांव से चोर नकदी, गहनों समेत घर का कीमती सामान लेकर फरार हो गए। चोरी हुए सामान की कीमत एक लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। पंचायत प्रधान सुषमा चौधरी ने पुलिस को बताया कि गोरखूवाला गांव में राजेंद्र सिंह के घर चोरी की वारदात हुई है। ग्रामीण राजेंद्र और उसकी पत्नी बंती देवी धान की रोपाई करने के लिए खेत में गए थे। शाम को जब वह वापस लौटे तो घर का सामान बिखरा हुआ था। दरवाजे का ताला भी टूटा था। इसके बाद सामान चेक करने पर ट्रंक-अलमारी खुली पाई गई। उन्होंने बताया कि ताला तोड़कर चोर 16 हजार रुपए नकद, सोने की नथनी, अंगूठी चुरा ले गए। हैरानी की बात है कि चोर नकदी व सोने के गहने ले गए, लेकिन चांदी के गहने वहीं छोड़ गए। उधर, एसएचओ देवानंद गुलेरिया ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस छानबीन कर रही है। चोरों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed