फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   73 thousand tourist vehicles reached Shimla in four days, tourism traders excited

Tourist Season in Shimla: चार दिन में शिमला पहुंचे 73 हजार पर्यटक वाहन, पर्यटन कारोबारी उत्साहित

Mon, 05 Jun 2023 11:40 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 05 Jun 2023 11:40 AM IST
सार

शिमला में समर टूरिस्ट सीजन पीक पर पहुंच गया है। बीते 4 दिनों के भीतर करीब 73 हजार पर्यटक वाहन शिमला पहुंचे हैं। कारोबार में तेजी से शहर के पर्यटन कारोबारी खासे उत्साहित हैं। 

विज्ञापन
73 thousand tourist vehicles reached Shimla in four days, tourism traders excited
चार दिन में शिमला पहुंचे 73 हजार पर्यटक वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिल्सक्वीन शिमला में समर टूरिस्ट सीजन पीक पर पहुंच गया है। बीते 4 दिनों के भीतर करीब 73 हजार पर्यटक वाहन शिमला पहुंचे हैं। कारोबार में तेजी से शहर के पर्यटन कारोबारी खासे उत्साहित हैं। आगामी 15 जून तक के लिए शहर के होटलों में करीब 40 फीसदी कमरे एडवांस बुक हो गए हैं। जून माह के दौरान पहले चार दिनों में बाहरी राज्यों से करीब 73 हजार पर्यटक वाहन शोघी बैरियर से शिमला में दाखिल हुए हैं। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित अन्य राज्यों से सैलानी शिमला पहुंच रहे हैं। पर्यटक वाहनों की आमद बढ़ने से शहर की परिवहन व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। सैलानियों की आमद बढ़ने से होटलों में कमरों की बुकिंग 80 से 90 फीसदी चल रही है।

विज्ञापन


शहर के पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की रौनक बढ़ गई है। शिमला के अलावा साथ लगते पर्यटन स्थल कुफरी, नारकंडा, मशोबरा, नालदेहरा भी सैलानियों से गुलजार हैं। शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि शहर के होटलों में कमरों की बुकिंग में तेजी आई है। आने वाले दिनों के लिए एडवांस बुकिंग चल रही है। ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन के महासचिव मनु सूद ने बताया कि मैदानी राज्यों से भारी संख्या में सैलानी शिमला पहुंच रहे हैं। वीकेंड के अलावा हफ्ते के अन्य दिनों में भी सैलानियों के शिमला पहुंचने के क्रम में तेजी आई है। ऑल हिमाचल कॉमर्शियल व्हीकल ज्वाइंट एक्शन कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र ठाकुर का कहना है कि शनिवार को शहर के आसपास साइट सीन के लिए टैक्सियां कम पड़ गई।
विज्ञापन


20 जून तक होटलों की एडवांस बुकिंग : अमित कश्यप
पर्यटन विभाग के निदेशक अमित कश्यप ने बताया कि जून माह की शुरूआत में सैलानियों की आमद में भारी इजाफा हुआ है। आगामी 15 से 20 जून तक पर्यटन विकास निगम के होटलों में कमरों की एडवांस बुकिंग चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


4 दिन में 53 हजार सैलानियों ने इस्तेमाल की टूरिज्म लिफ्ट
बीते चार दिन के भीतर सर्कुलर रोड को मालरोड से जोड़ने वाली पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट का करीब 53 हजार सैलानियों ने आवाजाही के लिए इस्तेमाल किया है। वीरवार एक जून को करीब 13,000, शुक्रवार को 12,000, शनिवार को सर्वाधिक 15,000 और रविवार को करीब 13000 लोगों ने लिफ्ट का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed