{"_id":"5b36733b4f1c1b95598b6c4b","slug":"71530295099-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रावी नदी में लकड़ियां पकड़ रही महिला बही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रावी नदी में लकड़ियां पकड़ रही महिला बही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसलाधार बारिश के बाद रावी नदी में बह रही लकड़ियों को पकड़ने के प्रयास में एक महिला तेज बहाव में बह गई। मैहला के पास लकड़ियां पकड़ने आए अन्य ग्रामीणों ने महिला केे चिल्लाने की आवाज सुनकर इसकी सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस, अग्निशमन विभाग के जवानों और ग्रामीणों ने महिला की तलाश शुरू की। देर शाम तक महिला का पता नहीं चल पाया है।जानकारी अनुसार भारी बारिश के कारण जंगलों में पड़ी लकड़ी रावी नदी में आ गई।
विज्ञापन
बरसात के दिनों में जंगलों में पड़ी लकड़ी मूसलाधार बारिश के दौरान रावी नदी में बह कर आ जाती है। शुक्रवार को भी लकड़ियां बहकर आ रही थीं तो ग्रामीण लकड़ियां पकड़ने चले गए।
विज्ञापन
इस दौरान विमला देवी पत्नी स्वर्गीय पूर्ण चंद गांव स्वाण, मैहला भी लकड़ियां इकट्ठा कर रही थी कि उसका पांव फिसला और वह तेज बहाव में बह गई। चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। सदर थाना प्रभारी किशन कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम का दल मौके पर पहुंचा।
महिला की काफी खोज की लेकिन उसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम दिन भर महिला की तलाश करती रही। जिले के जंगलों में लकड़ी टनों के हिसाब से पड़ी रहती है। वन महकमा लकड़ी को सुरक्षित स्थानों पर नहीं पहुंचा पाता।
और तो और लोगों को भी मांगने पर यह इमारती लकड़ी नहीं मिल पाती। बारिश में यही लकड़ी जंगलों से नदी में बह जाती है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि मैहला में एक महिला रावी नदी में बह गई। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। अभी तक महिला का कोई सुराग नहीं लगा है।