फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   विघटन के खिलाफ बीएसएनएल कर्मी हड़ताल पर

विघटन के खिलाफ बीएसएनएल कर्मी हड़ताल पर

Tue, 12 Dec 2017 10:38 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
विघटन के खिलाफ बीएसएनएल कर्मी हड़ताल पर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। वेतन पुनर्निर्धारण न किए जाने और निगम के विघटन के खिलाफ बीएसएनएल कर्मी दो दिन की हड़ताल पर चले गए हैं। मंगलवार को निगम के सभी दफ्तरों बंद रहे। निगम कर्मियों ने तीसरी वेतन पुनर्निर्धारण समिति की सिफारिशों को लागू न किए जाने के विरोध में प्रदर्शन भी किया। बीएसएनएल कर्मचारी पहली जनवरी 2017 से रिवाइज्ड वेतन लागू करने की मांग कर रहे हैं।

कर्मचारियों का दावा है कि बीएसएनएल ने आपदा के समय भी बेजोड़ संचार नेटवर्क दिया है। इतना ही नहीं, दूरदराज के जनजातीय क्षेत्रों में भी बीएसएनएल सेवाएं दे रहा है। सामाजिक जिम्मेदारी लेने के बावजूद सरकार बीएसएनएल के 65 हजार टावरों के लिए अलग कंपनी बना कर निगम का विघटन करने जा रही है जो सरासर गलत है। मंगलवार को निगम कर्मियों ने एसडीए परिसर में धरना प्रदर्शन कर रोष जताया। इस अवसर पर बीएसएनएलईयू संघ के संयोजक केसी पंवर, जिला सचिव एसडी शर्मा, एनएफ टीई संघ के प्रदेश सचिव नंदलाल शर्मा और जिला सचिव मदन गौतम, एसएनईए के प्रदेश अध्यक्ष आरडी शर्मा और जिला सचिव लायक राम, बीएसएनएल ईए संघ के परिमंडल अध्यक्ष हंसराज और जिला सचिव दौलतराम शर्मा ने कर्मचारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed