{"_id":"5a072dc24f1c1b6a678baf43","slug":"71510419906-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटिंग के समय 23 वीवी पैट में आई खराबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटिंग के समय 23 वीवी पैट में आई खराबी
Updated Sat, 11 Nov 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। विधानसभा चुनाव में मतदान के दौरान कई पोलिंग बूथों पर वीवीपैट, बैलेट यूनिट और कंट्रोल यूनिट मशीनें खराब हुईं। जिले के आठ निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान के समय 3 बैलेट, 2 कंट्रोल यूनिट और 23 वीवी पैट मशीनों में तकनीकी खरार्बी आई। इससे मतदाताआें को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जिला निर्वाचन अधिकारी रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि जिले के कई विधानसभा क्षेत्रों में पोलिंग के दौरान मशीनों में खराबी आई। केंद्रीय चुनाव आयोग को इसे लेकर सूचित कर दिया गया है। चुनाव प्रक्रिया प्रभावित न हो, इसके लिए खराब हुई मशीनों को तुरंत बदल दिया गया। मशीनों को दुरुस्त करने के लिए निर्वाचन आयोग के इंजीनियर भी मुस्तैद रहे। निर्वाचन क्षेत्र चौपाल और रामपुर में पोलिंग के वक्त 2 बैलेट यूनिट, 2 कंट्रोल यूनिट के अलावा 10 वीवीपैट में खराबी आई। वहीं, ठियोग में 3, कसुम्पटी में 4, रोहडू में 3, शिमला ग्रामीण में 2, जबकि जुब्बल-कोटखाई में 1 वीवीपैट पोलिंग के दौरान खराब हो गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि जिले में कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट और वीवीपैट में खराबी को लेकर केंद्रीय चुनाव आयोग को सूचित कर दिया गया है। कुछ मशीनें खराब होने के बावजूद सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न हुए।
विज्ञापन
मतदान के दौरान जिले के हर पोलिंग बूथ पर मशीनों को मॉक पोल के दौरान जांचा गया। इस दौरान करीब 43 वीवीपैट, 13 बैलेट यूनिट और 8 कंट्रोल यूनिट मशीनों में प्रिंटिंग एरर और सेंसर संबंधी तकनीकी खराबी पाई गई।
मॉक पोल के समय यहां खराब हुईं मशीनें
विधानसभा क्षेत्र बैलेट यूनिट कंट्रोल यूनिट वीवीपैट
चौपाल 1 1 5
ठियोग 1 1 7
कसुम्पटी 0 0 1
शिमला ग्रामीण 1 1 1
शिमला शहरी 4 0 3
जुब्बल-कोटखाई 2 2 8
रामपुर 3 2 14
रोहडृ 1 1 4