फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   निबंध प्रतियोगिता में प्रीति ने मारी बाजी

निबंध प्रतियोगिता में प्रीति ने मारी बाजी

Sun, 05 Nov 2017 11:02 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
निबंध प्रतियोगिता में प्रीति ने मारी बाजी
शिमला। राजधानी के कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पोर्टमोर में आयकर विभाग शिमला ने शनिवार को मेरा लक्ष्य भ्रष्टाचार मुक्त भारत विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें स्कूल की करीब तीस आठवीं से बारहवीं कक्षा तक की छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में जमा एक की छात्रा प्रीति ठाकुर ने पहला पुरस्कार हासिल किया। जबकि, दसवीं कक्षा की संजना चौहान ने दूसरा और दीक्षा ठाकुर जमा दो ने तीसरा पुरस्कार हासिल किया। वहीं, स्कूल की तीन छात्राओं माल्विका तनवर, आरुषि और अंकुरिता ने सांत्वना पुरस्कार जीता। इस प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को आयकर विभाग शिमला के कमीश्नर प्रीतम सिंह ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिए 31 अक्तूबर से चार नवंबर तक चलाए गए जागरूकता सप्ताह के विषय में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालय हो या फिर समाज में कोई भी क्षेत्र, हर जगह फैल रहे भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए हम सभी को मिलकर पहल करनी होगी। यह किसी एक के प्रयास से समाप्त नहीं होगा। हर कोई यह शपथ ले कि हम न भ्रष्टाचार करेंगे और न होने देेंगे। ऐसा करने पर ही भारत देश पूरी तरह से भ्रष्टाचार मुक्त हो सकता है। इस अवसर पर आयकर विभाग के आयकर अधिकारी वीके सूद ने भी छात्राओं को भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए पहल करने और इसे एक जन अभियान बनाकर आम लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी और छात्र इस कार्य को बखूबी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed