फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   70 percent budget hotels booked in advance for Durga Puja season

Himachal Tourism: दुर्गा पूजा सीजन के लिए होटलों में 70 फीसदी कमरे एडवांस बुक

Tue, 17 Sep 2024 09:48 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Sep 2024 09:48 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में पर्यटन कारोबार फिर रफ्तार पकड़ेगा। दुर्गा पूजा टूरिस्ट सीजन के लिए हिमाचल के होटलों में कमरों की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
70 percent budget hotels booked in advance for Durga Puja season
पर्यटन कारोबार के फिर रफ्तार पकड़ने के आसार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अक्तूबर में हिमाचल प्रदेश में पर्यटन कारोबार फिर रफ्तार पकड़ेगा। दुर्गा पूजा टूरिस्ट सीजन के लिए हिमाचल के होटलों में कमरों की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। बजट होटलों में करीब 70 फीसदी कमरे बुक हो गए हैं। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि बीते सालों के मुकाबले इस साल दुर्गा पूजा सीजन में बंपर टूरिस्ट हिमाचल का रुख करेंगे। शिमला, कसौली, चायल, नारकंडा और कुफरी के होटलों में बड़ी संख्या में कमरों की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। दुर्गा पूजा टूरिस्ट सीजन में दौरान पश्चिम बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र से सैलानी प्रदेश के शक्तिपीठों के अलावा किन्नौर और लाहौल-स्पीति जाते हैं।

विज्ञापन

 

बंगाल से आने वाले सैलानी शिमला में कालीबाड़ी, नारकंडा के हाटू मंदिर और रामपुर सराहन के भीमाकाली मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं। मनाली, धर्मशाला और डलहौजी के होटलों में भी कमरों की बुकिंग के लिए टूरिस्ट इंक्वायरी कर रहे हैं। ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन पॉल और महासचिव मनु सूद ने बताया कि दुर्गा पूजा दशहरा टूरिस्ट सीजन के लिए कोलकाता से बुकिंग आनी शुरू हो गई है। करीब 70 फीसदी बजट होटल बुक हो चुके हैं। सीजन के दौरान किन्नौर और स्पीति के होटलों में 90 फीसदी तक कमरे बुक रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कालका-शिमला टॉय ट्रेन की बुकिंग में तेजी
कालका-शिमला हैरिटेज रेलवे ट्रैक पर चलने वाली टॉय ट्रेनों की एडवांस बुकिंग में भी तेजी आई है। छुट्टियों के चलते बंगाल से दिल्ली और चंडीगढ़ तथा कालका आने वाली ट्रेनों में भी बुकिंग जोरों पर है। कोलकाता से कालका आने वाली हावड़ा मेल में बुकिंग के लिए खूब मारामारी है। विशाल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के संयोजक मदन बंसल ने बताया कि ट्रेन में आने वाले टूरिस्ट अंबाला या कालका से गाड़ी बुक करते हैं जबकि हवाई मार्ग से आने वाले टूरिस्ट दिल्ली से लग्जरी गाड़ियां बुक करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed