फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   70 cricket sub-centers to be opened in every corner of Himachal: Arun

हिमाचल के हर कोने में 70 क्रिकेट सब सेंटर खुलेंगे: अरुण

Wed, 04 Dec 2019 07:16 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुजानपुर (हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुजानपुर (हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 04 Dec 2019 07:16 PM IST
विज्ञापन
70 cricket sub-centers to be opened in every corner of Himachal: Arun
फाइल फोटो

बीसीसीआई कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने कहा कि अनुराग ठाकुर ने हिमाचल में क्रिकेट को लेकर एक लंबा रोड मैप तैयार किया है। इसके दम पर हिमाचल के हर कोने में 70 क्रिकेट सब सेंटर खोले जा रहे हैं। इससे प्रदेश में क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। बुधवार को बीसीसीआई कोषाध्यक्ष अरुण धूमल सुजानपुर में एक खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर पहुंचे थे। बीसीसीआई कोषाध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय वित्त राज्य कॉरपोरेट मंत्री एवं हमीरपुर लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर ने हिमाचल क्रिकेट को अंतरराष्ट्रीय एवं विश्व स्तर तक पहुंचाया है। यही कारण है कि हिमाचल को क्रिकेट के दम पर हर तरफ प्रशंसा सुनने को मिलती है, जो प्रदेश के लिए गर्व की बात है। अरुण ने कहा कि अनुराग ठाकुर का ही प्रयास है कि हिमाचल के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट टीम में पहुंचे हैं।

विज्ञापन


उसके बाद महिला क्रिकेट खिलाड़ी भी भारतीय टीम में शामिल हुई हैं। दो महिला क्रिकेट खिलाड़ी पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम में पहुंचीं। अब हाल ही में चार अन्य महिला क्रिकेट खिलाड़ी हिमाचल की ए-टीम में शामिल हुई हैं। प्रदेश में क्रिकेट को बढ़ावा मिले, प्रदेश का नाम देश और विदेश में चमके, ऐसा प्रयास भविष्य में भी जारी रहेगा। अनुराग ठाकुर ने क्रिकेट के लिए जितना किया है, उनके नक्शेकदम पर चलकर हिमाचल में क्रिकेट को और बढ़ावा दिया जाएगा। सुजानपुर में क्रिकेट सब सेंटर जल्द खोला जाएगा। इसके लिए भूमि चयन प्रक्रिया के साथ जिस स्थान पर यह सब सेंटर बनेगा, उसकी मिट्टी कैसी होगी तमाम औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। एचपीसीए की एक टीम निरीक्षण करके चली गई है। शीघ्र भूमि स्थानांतरण का कार्य पूरा होकर सबसे पहले सुजानपुर में क्रिकेट सब सेट कर खोला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed