फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   7,000 students from 15 schools formed a human chain and gave the message of voting

Mandi: 15 स्कूलों के 7,000 विद्यार्थियों ने मानव शृंखला बनाकर दिया मतदान का संदेश

Sat, 15 Oct 2022 08:26 PM IST
Krishan Singh सुंदरनगर (मंडी), हिमाचल
सुंदरनगर (मंडी), हिमाचल Published by: Krishan Singh Updated Sat, 15 Oct 2022 08:26 PM IST
सार

 स्वीप कार्यक्रम के तहत यह पूरे भारत वर्ष में एक विरला एवं अनूठा कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें मतदान करने का संदेश दिया गया। साथ ही मतदान का महत्व समझाने के लिए आईसीएससी के विशेष बच्चों ने कार्यक्रम भी पेश किया। 

विज्ञापन
7,000 students from 15 schools formed a human chain and gave the message of voting
विद्यार्थियों ने मानव शृंखला बनाकर दिया मतदान का संदेश - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में जवाहर पार्क सुंदरनगर में शनिवार को मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शहरी क्षेत्र के 15 सरकारी और निजी विद्यालयों के लगभग सात हजार विद्यार्थियों ने मानव शृंखला बनाकर तिरंगा और चुनाव आयोग का लोगो बनाया। स्वीप कार्यक्रम के तहत यह पूरे भारत वर्ष में एक विरला एवं अनूठा कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें मतदान करने का संदेश दिया गया। साथ ही मतदान का महत्व समझाने के लिए आईसीएससी के विशेष बच्चों ने कार्यक्रम भी पेश किया। उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने वोट करेगा सुंदरनगर साइन बोर्ड पर हस्ताक्षर कर हस्ताक्षर अभियान और वोटर सेल्फी प्वाइंट पर फोटो लेकर मतदाता जागरुकता अभियान का शुभारंभ किया।

विज्ञापन

विज्ञापन


 कार्यक्रम में स्वीप टीम सुंदरनगर की ओर से तैयार किए गए दो मतदाता जागरुकता गीतों को भी अरिंदम चौधरी ने लांच किया। रिटर्निंग अधिकारी सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र धर्मेश रमोत्रा ने बताया कि स्वीप के अंतर्गत मतदाता जागरुकता के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वीप टीम ने हस्ताक्षर बोर्ड और सेल्फी प्वाइंट भी बनाया है। इसके माध्यम से मतदाताओं को वोट देने के लिए जागरूक करने का संदेश दिया गया। उन्होंने बताया कि ये बच्चे मतदान के प्रेरणास्रोत बनेंगे। अपने घर तथा आस पास के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। इस बार निर्वाचन आयोग ने बच्चों के लिए एक क्विज का आयोजन किया है। इस मौके पर तहसीलदार अनिल ठाकुर, तहसीलदार निहरी रवीश चंदेल, इलेक्शन कानूनगो रजत और स्वीप टीम के सदस्यों में लेखराज, दिनेश सेन, रजनीश गौतम, आकाश बोध, देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed