{"_id":"628627fbd3691864f64ea5da","slug":"6th-convocation-in-central-university-of-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Central University of Himachal Pradesh: भारतीय लिबास में डिग्रियां लेंगे केंद्रीय विवि के मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Central University of Himachal Pradesh: भारतीय लिबास में डिग्रियां लेंगे केंद्रीय विवि के मेधावी
Thu, 19 May 2022 04:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 19 May 2022 04:51 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय का 10 जून को छठा दीक्षांत समारोह होगा। समारोह में भारतीय परंपरा वाली वेशभूषा में डिग्रियां दी जाएंगी। इसके अलावा हिमाचली टोपी को भी इस ड्रेस कोड में स्थान दिया गया है।
विज्ञापन
केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश में 10 जून को होने वाले दीक्षांत समारोह में इस बार विद्यार्थी भारतीय लिबास में उपाधि हासिल करेंगे। यूनिवर्सिटी ने अंग्रेजी संस्कृति की पहचान वाले गाउन को त्यागने का फैसला लिया है। विद्यार्थी सफेद रंग के कुर्ता-पायजामा में डिग्री लेंगे, जबकि छात्राएं सफेद रंग के सूट-सलवार में उपाधि हासिल करेंगी।
विज्ञापन
इसके लिए सीयू प्रशासन ने ड्रेस कोड जारी किया है। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय का 10 जून को छठा दीक्षांत समारोह होगा। करीब तीन साल बाद होने वाले दीक्षांत समारोह में भारतीय परंपरा वाली वेशभूषा में डिग्रियां दी जाएंगी। इसके अलावा हिमाचली टोपी को भी इस ड्रेस कोड में स्थान दिया गया है।
विज्ञापन
1722 को मिलेंगी डिग्रियां
सीयू के छठे दीक्षांत समारोह के दौरान वर्ष 2017 की कुल डिग्रियां 585, वर्ष 2018 की 532 और वर्ष 2019 की 605 अर्थात कुल 1722 डिग्रियां दी जाएंगी। इनमें 148 स्नातक और 1574 स्नातकोत्तर डिग्रियां हैं। वर्ष 2017 के कुल स्वर्ण पदक 23, वर्ष 2018 के कुल स्वर्ण पदक 25 और वर्ष 2019 के कुल स्वर्ण पदक 26, तीन वर्षों के करीब 74 मेधावियों को स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। इनमें 49 स्वर्ण पदक छात्राओं और 25 पदक छात्रों को मिलेंगे।
विज्ञापन
हमें अपनी संस्कृति तथा पहनावे पर गर्व होना चाहिए। इसी भावना के चलते दीक्षांत समारोह में ड्रेस कोड को बदला है। लड़कों को सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा और लड़कियों को सफेद रंग के सूट सलवार में आना होगा। - डॉ. सुमन शर्मा, परीक्षा नियंत्रक, सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश