फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   67 candidates selected for phd entrance exam in NIT Hamirpur

NIT Hamirpur: पीएचडी टेस्ट के लिए 67 अभ्यर्थियों का चयन, पांच को होगी छंटनी परीक्षा

Sun, 01 Jan 2023 06:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 01 Jan 2023 06:08 PM IST
सार

एनआईटी हमीरपुर ने 67 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार और लिखित परीक्षा के लिए चयनित किया है। अयोग्य घोषित किए गए 24 अभ्यर्थियों की सूची भी वेबसाइट पर अपलोड की गई है।

विज्ञापन
67 candidates selected for phd entrance exam in NIT Hamirpur
एनआईटी हमीरपुर (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर ने पीएचडी में दाखिले के लिए साक्षात्कार और लिखित परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। पांच जनवरी को सुबह 9:00 बजे संस्थान में साक्षात्कार और लिखित परीक्षा की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। संस्थान में 14 विभिन्न विभागों में पीएचडी की 60 सीटों के लिए संस्था ने 21 नवंबर से 14 दिसंबर तक आवेदन मांगे थे।

विज्ञापन


आवेदन पत्रों की छंटनी के बाद 67 आवेदनों को सही पाया गया है।  24 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया गया है। सिविल इंजीनियरिंग में नौ अभ्यर्थियों, मेकेनिकल इंजीनियरिंग में चार, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में दो, इलेक्ट्रिॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में दो, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में पांच, केमिकल इंजीनियरिंग में एक, मैटीरियल साइंस एंड इंजीनियरिंग में दो, फिजिक्स एंड फोटोनिक साइंस में पांच, मैथेमेटिक्स एंड साइंटिफिक कंप्यूटिंग में 14, केमिस्ट्री में चार, आर्किटेक्चर में दो, सेंटर फॉर एनर्जी स्टडी में चार, ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंस में आठ, जबकि मैनेजमेंट स्टडी में पांच अभ्यर्थियों को साक्षात्कार और लिखित परीक्षा के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन


अयोग्य घोषित किए गए 24 अभ्यर्थियों की सूची भी वेबसाइट पर अपलोड की गई है। साक्षात्कार के लिए चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ संस्थान में उपस्थित होना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed