{"_id":"5eb400ab8ebc3e905b577414","slug":"625-people-crossed-rohtang-pass-in-94-vehicles-amid-snow","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फ के बीच 94 वाहनों में 625 लोगों ने पार किया रोहतांग दर्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फ के बीच 94 वाहनों में 625 लोगों ने पार किया रोहतांग दर्रा
Thu, 07 May 2020 06:06 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कोकसर (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, कोकसर (लाहौल-स्पीति)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 07 May 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा से गुजरते वाहन
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को हुई ताजा बर्फबारी से बंद रोहतांग दर्रा गुरुवार को बीआरओ ने कड़ी मशक्कत के बाद बहाल कर दिया है। दर्रा बहाल होने के बाद वाहनों को रोहतांग दर्रा होकर लाहौल भेजा गया। 94 वाहनों में 625 लोगों ने रोहतांग दर्रा पार किया। हालांकि, सुबह के समय वाहनों को नहीं भेजा गया। रोहतांग में 10 सेंटीमीटर बर्फ गिरने से यहां वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई थी, लेकिन दोपहर बाद मनाली की तरफ से वाहनों को लाहौल भेजने का सिलसिला शुरू हुआ। इसके बाद 625 लोग लाहौल पहुंचे। अपने घर पहुंचने पर लाहौलियों ने राहत की सांस ली है। पिछले एक सप्ताह से प्रशासन व सरकार कुल्लू-मनाली में फंसे किसानों-बागवानों को उनके घर पहुंचा रही है।
विज्ञापन
रोजाना की तरह लाहौल जाने वालों की पहले गुलाबा में उसके बाद कोकसर पहुंचने पर स्वास्थ्य जांच की गई। जिला में इन दिनों बिजाई का काम जोरों पर है। इसलिए कुल्लू-मनाली से काफी संख्या में लोग लाहौल जा रहे हैं। बीआरओ कमांडर कर्नल उमाशंकर ने कहा कि ताजा हिमपात से मनाली-केलांग मार्ग बाधित हो गया था। जिसे अब बहाल कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मई के पहले सप्ताह में भी खराब मौसम काम में बाधा डाल रहा है। उधर, एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने कहा कि रोहतांग दर्रा बहाल होते ही वीरवार दोपहर बाद वाहनों को लाहौल भेजा गया। 94 वाहनों में 625 लोग रोहतांग दर्रा पार कर लाहौल पहुंचे।
विज्ञापन