फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   डीआईएस छात्रों ने निकाली रोष रैली

डीआईएस छात्रों ने निकाली रोष रैली

Fri, 18 Aug 2017 10:31 PM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
डीआईएस छात्रों ने निकाली रोष रैली
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में आईआईएचएस से बनाए गए डिपार्टमेंट ऑफ इंटरडिस्पिलेनरी स्टडीज (डीआईएस) छात्रों ने तीसरे दिन भी अपनी मांगों को लेकर क्रमिक अनशन जारी रखा। इन छात्रों ने शुक्रवार को अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए कुलपति कार्यालय तक आक्रोश रैली निकाली। इसके बाद कुलपति से मिलने को अड़े इन छात्रों ने कुलपति कार्यालय के गेट पर हंगामा किया। अंदर जाने को अड़े रहे छात्रों और सुरक्षा व पुलिस कर्मियों के बीच इस दौरान धक्का मुक्की और हंगामा हुआ। डीआईएस छात्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष पंकज और सचिव अपर्णा ने आरोप लगाया है कि सुरक्षा व पुलिस कर्मियों ने धक्का मुक्की के साथ ही उनके साथ मारपीट करने का भी प्रयास किया। छात्रों और कर्मियों के बीच लगातार चलती रही इस धक्का मुक्की के बाद कुलपति प्रो. राजिंद्र सिंह चौहान बात सुनने बाहर आए। उन्होंने छात्रों की बात सुनी। इसमें छात्रों ने साफ किया कि जब तक उन्हें क्लास रूम और पढ़ाने को शिक्षक, नए बने विभाग और फैकल्टी अधिसूचना और इसे एक्ट में शामिल करने की मांग नहीं मानी जाती, वे अपने आंदोलन को जारी रखेंगे। छात्रों ने कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास रूम सहित लैब आदि की सुविधाएं देने की मांग को भी दोहराया। पंकज ने कहा कि तीसरे दिन भी विवि के पुस्तकालय के बाहर डीआईएस के छात्रों का क्रमिक अनशन जारी रहा। तीसरे दिन छात्र विवेक, तेंजिन अनशन पर बैठे। विवि परिसर में हुए इस प्रदर्शन के दौरान हुई आम सभा को सिदांत देष्टा और दिनेश और पंकज ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed