{"_id":"5967adde4f1c1b304f8b45fc","slug":"61499966942-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीयू में बदले जाएंगे कैश और पर्ची काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीयू में बदले जाएंगे कैश और पर्ची काउंटर
Updated Thu, 13 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला।
दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल (डीडीयू) प्रबंधन कैश काउंटर और पर्ची काउंटर को शिफ्ट करेगा। अब काउंटर इमरजेंसी गेट के साथ लगती सीढ़ियों की तरफ तैयार किए जाएंगे। निचली मंजिल में काउंटर के बनने के बाद पुराने काउंटर पर लगने वाली भीड़ से होने वाली परेशानी से मरीजों और तीमारदारों को छुटकारा मिलेगा। आपातकालीन रास्ता भी बंद नहीं होगा। इसके कारण आने वाले समय में मरीजों को तुरंत उपचार मिलने और भीड़ से होने वाली परेशानी से निजात मिल जाएगी। अस्पताल प्रबंधन ने इसके लिए प्लान तैयार किया है। प्रबंधन गेट के बाहर से सीढ़ियां उतरते ही निचली मंजिल में कैश काउंटर तैयार कर रहा है। बताया जा रहा है कि जोनल अस्पताल डीडीयू में काउंटर तैयार होने के बाद प्रबंधन तुरंत चार ओपीडी भी यहां शिफ्ट करेगा। यह आर्थो, सर्जरी, गायनी और बाल रोग की ओपीडी है।
...
इमरजेंसी गेट के निचली मंजिल पर तैयार होंगे काउंटर
इमरजेंसी गेट के निचली मंजिल पर पर्ची और कैश काउंटर तैयार किए जाएंगे। टीम के साथ बनाए गए प्लान के बाद यह निर्णय लिया गया है। अब वहां पर काउंटर बनाने का कार्य शुरू हो गया है।
- डॉ. रंजना राव, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक, डीडीयू
....
इमरजेंसी आने वाले मरीज न हो परेशान
प्रबंधन ने इमरजेंसी में मरीजों की संख्या बढ़ने के अंदेशे को देखते हुए काउंटर को बदलने का निर्णय लिया है। इससे किसी भी आपातकालीन स्थिति में मरीजों को परेशानी न झेलनी पड़े।